फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान के नए प्रोजेक्ट से बादशाह आउट, इस सिंगर को मिली एंट्री

Mon, 19 Mar 2018 06:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Mar 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
salman dabang tour reloaded badshah out guru randhawa in
badshah
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ काम करना हर किसी के लिए सपने जैसा होता है और अब उनके साथ काम करने का जिसे मौका मिला है वह और कोई नहीं वह हैं पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा। जी हां दोनों की जोड़ी इस साल अमेरिका में 'दबंग रिलोडेड' के टूर पर धमाल मचाने के लिए तैयार है।
salman dabang tour reloaded badshah out guru randhawa in
guru randhawa
दबंग टूर की घोषणा के साथ ही जो बात सबसे ज्यादा लोगों को चौंका रही है वह यह है कि इस साल बादशाह इस टूर का हिस्सा नहीं होंगे। अगर आप पिछले साल के पोस्टर को इस साल के पोस्टर से मिलाएंगे आपको खुद समझ आ जाएगा हम क्या कहना चाहते हैं।
salman dabang tour reloaded badshah out guru randhawa in
badshah guru randhawa
वैसे बादशाह के इस टूर पर न होने के पीछे की वजह तो सामने नहीं आई है लेकिन ट्विटर पर कुछ लोगों ने इसके पीछे कुछ दिलचस्प कारण शेयर किए हैं। एक युजर ने लिखा है कि ये फैसला दोनों के बीते साल आए गानों के आधार पर लिया गया है। एक और युजर ने लिखा है पिछले एक साल में गुरु को बहुत लोकप्रियता मिली है जिस वजह से सलमान ने गुरु को चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
salman dabang tour reloaded badshah out guru randhawa in
पंजाबी सिंगर और रैपर बादशाह
एक ने लिखा है बादशाह के बिजी शिड्यूल के चलते भी ऐसा हो सकता है कि वह इस बार न जा रहे हो। आपको बता दें, सलमान और बादशाह की जोड़ी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के गाने 'सेल्फी ले ले रे' और 'सुल्तान' से 'बेबी को बेस पसंद है' में साथ दे चुकी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed