{"_id":"5c1b6a07bdec2256bd3cebca","slug":"salman-khan-53th-birthday-celebration-planning-on-high","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किसी ग्रैंड रिसेप्शन से कम नहीं होगा सलमान खान के 53वें बर्थडे का जश्न, चल रहीं बड़ी तैयारियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किसी ग्रैंड रिसेप्शन से कम नहीं होगा सलमान खान के 53वें बर्थडे का जश्न, चल रहीं बड़ी तैयारियां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Thu, 20 Dec 2018 03:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के टाइगर और दबंग खान आने वाली 27 दिसंबर को 53 साल के हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि इस साल उनके जन्मदिन की बेहद खास तैयारियां चल रही हैं। इसके लिए सलमान की फैमिली ने बड़ी प्लानिंग की है। गौरतलब है कि इस बार सलमान के बर्थडे पर उनका पूरा परिवार उन्हें सरप्राइज देने की फिराक में नजर आ रहा है। सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ था।
2 of 5
salman khan
सूत्रों के मुताबिक, सलमान खान के जन्मदिन पर उनका पूरा परिवार पनवेल वाले फार्महाउस पर जाएगा। लेकिन यहां एक नहीं बल्कि दो-दो सेलीब्रेशन होंगे। एक तो क्रिसमस और दूसरा सल्लू का जन्मदिन। माना जा रहा है कि बर्थडे पर सलमान अपने खास दोस्तों को ग्रैंड पार्टी भी देने के मूड में हैं जिसमें बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार भी शामिल हो सकते हैं। बता दें कि 24 दिसंबर को सलमान खान अपने परिवार संग पनवेल स्थित फार्महाउस के लिए निकलेंगे।
3 of 5
salman khan troll
इसके बाद से वह वहीं परिवार के साथ खूब इन्जॉय करेंगे। बात करें सलमान खान के वर्क फ्रंट की तो बता दें कि वह फिलहाल मशहूर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 12 के फाइनल एपिसोड की तैयारी में भी बिजी हैं और उनकी अपकमिंग फिल्म भारत की भी शूटिंग उनके सिर पर है। जिसका निर्देशन फिल्म सुल्तान के डायरेक्टर अली अब्बास जफर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bharat
बात करें फिल्म की स्टारकास्ट की तो बता दें कि टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी ,कटरीना कैफ और तब्बू अहम रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म के लोकेशन और कुछ शूट की कई फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है जिसे सलमान खान के फैन्स ने खूब पसंद किया है। वहीं, अब सलमान के फैन्स को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। बता दें कि सलमान खान की पिछली फिल्म रेस 3 थी जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप फिल्म साबित हुई थी।
विज्ञापन
5 of 5
zero
- फोटो : instagram
आखिर में आपको बता दें कि सलमान खान बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की कल 21 दिसंबर को रिलीज हो रही फिल्म जीरो में भी कैमियो रोल में नजर आएंगे। वह फिल्म में शाहरुख खान के साथ सॉन्ग इश्कबाजी में जुगलबंदी करते दिखेंगे। गाना इश्कबाजी लांच होते ही दोनों खान के फैन्स को बहुत पसंद आया था। बता दें कि जीरो शाहरुख खान को फिर से हीरो बनाएगी या नहीं ये तो कल तक ही पता चल पाएगा क्योंकि लगातार फ्लॉप होती फिल्मों से शाहरुख का करियर अंधेरे में आ गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।