फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी गिरफ्तार, जुए के रैकेट में शामिल होने का आरोप

Wed, 03 Jul 2019 04:53 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 03 Jul 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
salman khan actress Bhagyashree husband arrested for High profile racket
Bhagyashree, Himalaya Dasani - फोटो : social media
मशहूर अभिनेत्री भाग्यश्री के पति और फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता से डेब्यू करने वाले अभिनेता अभिमन्यु दासानी के पिता हिमालय दासानी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनकी गिरफ्तारी मुंबई के एक हाईप्रोफाइल रैकेट से जुड़े होने के चलते की गई। हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है।


 
salman khan actress Bhagyashree husband arrested for High profile racket
bhagyashree - फोटो : file photo
सूत्रों के मुताबिक जुहू स्थित एक पंचसितारा होटल में लगातार जुआ होने की जानकारी मुंबई पुलिस को कुछ महीनों पहले मिली थी। पुलिस ने इस बारे में छानबीन की तो हर वीकएंड पर इस होटल में जुटने वाले इन हाई प्रोफाइल लोगों ने अपना ठिकाना बदल दिया। पुलिस को पता चला कि जुए का ये रैकेट इन दिनों अंधेरी पश्चिम के मशहूर इनफिनिटी मॉल के पीछे की एक पॉश सोसाइटी में चल रहा है।
salman khan actress Bhagyashree husband arrested for High profile racket
bhagyashree - फोटो : file photo
इस रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए मुंबई पुलिस ने अलग अलग ठिकानों पर दबिश देकर अब तक करीब एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ में ही हिमालय का नाम सामने आया। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया और बाद में बेल दे दी गई। हिमालय का मुंबई में इमारतें बनाने का बड़ा कारोबार है। इस मामले में अभी कुछ और हाई प्रोफाइल लोगों की गिरफ्तारी होने की बात मुंबई पुलिस के सूत्रों ने बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan actress Bhagyashree husband arrested for High profile racket
Bhagyashree Abhimanyu Dasani - फोटो : twitter
सलमान और भाग्यश्री ने फिल्म 'मैंने प्यार किया' में एक साथ काम किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। इस फिल्म के बाद भाग्यश्री हिमालय दासानी के साथ शादी कर ली। अब भाग्यश्री के बेटे भी बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं। भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी की फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' है।
विज्ञापन
salman khan actress Bhagyashree husband arrested for High profile racket
Bhagyashree, Himalaya Dasani - फोटो : social media
वहीं बात करें भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी की तो उन्होंने साल 1992 में फिल्म पायल से अपना बॉलीवुड सफर शुरू किया था। उन्होंने साउथ की कई फिल्मों में भी काम किया है। हैदराबाद के रहने वाले हिमालय दासानी ने एक्ट्रेस भाग्यश्री से साल 1990 में शादी की थी। हिमालय दासानी ने कुल तीन हिंदी फिल्मों में बतौर मुख्य एक्टर काम किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed