फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अस्पताल में भर्ती हुई सलमान खान की ये एक्ट्रेस, फैंस के लिए शेयर किया इमोशनल मैसेज

Mon, 03 Jun 2019 02:26 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Mon, 03 Jun 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
salman khan actress sneha ullal was hospitalised
बॉलीवुड - फोटो : instagram

सलमान खान की हीरोइन स्नेहा उल्लाल अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें तेज बुखार के चलते 31 मई को अस्पताल में लाया गया था। इसकी जानकारी अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल की अपनी दो तस्वीरें शेयर कर दी है। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा की जिंदगी में पहली बार वह अस्पताल में भर्ती हुई हैं। इधर, डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। गौरतलब है कि फिल्मों से दूर होने के बाद अभिनेत्री अपने फैन्स से सोशल मीडिया पर जुड़ी रहती हैं। 

salman khan actress sneha ullal was hospitalised
sneha ullal, salman khan - फोटो : file photo

सलमान खान के साथ फिल्म 'लकी- नो टाइम फॉर लव' में मुख्य किरदार में नजर आईं स्नेहा ने अपनी पोस्ट में लिखा ' पहली बार अपनी जिंदगी में मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा, मुझे तेज बुखार है जिसके चलते में कई ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल के बेड पर पड़ी हूं, यह बहुत डरावना है लेकिन, मैं जल्द ठीक हो जाऊंगी, मुझे ज्यादा से ज्यादा आराम फरमाने की सलाह दी गई है, लेकिन मैं ऊब रही हूं, लेकिन मेरे पास नेटफ्लिक्स और मेरा ख्याल करने वाले कई लोग हैं, घर जाने के लिए बेसब्र हूं, मैं आप के सभी के स्वस्थ होने की कामना करती हूं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

So i was hospitalised for the first time in my life.I had a very high fever that wasn’t dying down despite multiple treatments.It was scary.BUT. After a while of terrible health , im finally a lil better.I have been asked to rest it out as much as possible.So thats going to be boring.But i have my Netflix and a bunch of very caring #foreverkindofpeople with me to keep me going.Cant wait to get back to work. I wish you all good health.

A post shared by Sneha Ullal (@snehaullal) on


 

salman khan actress sneha ullal was hospitalised
sneha ullal - फोटो : file photo

स्नेहा उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं जिनके सलमान खान ने बड़े परदे पर काम करने के सपने पूरे किए हैं। फिल्म लकी 2005 में रिलीज हुई थी। उस दौरान यह चर्चा भी खूब हुई थी कि स्नेहा का चेहरा सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय से खूब मिलता जुलता है। फिलहाल स्नेहा फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं। हाल ही में 29 वर्षीय अभिनेत्री ने एक म्यूजिक वीडियो इश्क वाली बारिश से कमबैक किया था। इस म्यूजिक वीडियो आर्शिया खान और मोहम्मद जावेद ने प्रोड्यूस किया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan actress sneha ullal was hospitalised
sneha ullal

फिल्म लकी के बाद स्नेहा को कई हिंदी और तेलुगू फिल्मों में देखा गया। इसमें आर्यन, जाने भी दो यारों, तेलुगू फिल्म किंग, करंट शामिल हैं। स्नेहा को आखिरी बार हिंदी फिल्म बेजुबां इश्क (2015) में रुमजुम के किरदार में देखा गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed