{"_id":"6024c7538ebc3ee8f02f4b48","slug":"salman-khan-and-govinda-recreate-the-magic-of-film-partner-perform-dance-on-the-song-do-you-wanna-partner","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shooting Report: गोविंदा को मंच पर देख सलमान का दिल भर आया, दोनों ने मिल के गाया, डू यू वाना पार्टनर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shooting Report: गोविंदा को मंच पर देख सलमान का दिल भर आया, दोनों ने मिल के गाया, डू यू वाना पार्टनर
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान, गोविंदा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छोटे पर्दे पर तमाम दांव पेंचो के बावजूद कोई करिश्मा दिखाने में विफल रहे रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ से विदा लेने के अगले हफ्ते ही सलमान खान जी टीवी पर प्रकट हो जाएंगे। पिछले एक साल में अपनी ब्रांडिंग वैल्यू पर तगड़ी चोट खा चुके सलमान अब अपनी पुरानी शैली के सहारे ही फिर से लाइमलाइट में आने की कोशिश में हैं और इस कोशिश में उनके ‘पार्टनर’ बनने जा रहे हैं अभिनेता गोविंदा।
2 of 5
सलमान खान, गोविंदा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सलमान खान और गोविंदा की जोड़ी ने छोटे पर्दे पर जल्द शुरू होने वाले म्यूजिक रियलिटी शो के लिए कुछ कमाल किया है। इसकी शूटिंग के दौरान मौजूद लोगों की तो जैसे उस दिन लॉटरी ही लग गई। आम तौर पर त्योरियां चढ़ाए दिखने वाले सलमान यहां बिल्कुल सहज और सरल दिखे और गोविंदा के साथ मिलकर उन्होंने खूब मस्ती भी की।
3 of 5
सलमान खान, गोविंदा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शूटिंग लोकेशन पर मौजूद लोग बताते हैं कि शूटिंग के दौरान सलमान खान की परफॉर्मेंस ने सभी का दिल चुरा लिया। जैसे ही सलमान खान मंच पर आए शो के सभी टीम कप्तानों ने उनके लोकप्रिय गाने गाते हुए उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर इस सुपरस्टार की मुलाकात अपने दोस्त और बंगाल टाइगर्स के ब्रांड एंबेसडर गोविंदा से भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान, गोविंदा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इंडियन प्रो म्यूजिक लीग के ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में ये दोनों पार्टनर्स न सिर्फ दिल खोलकर मिले बल्कि एक मेगा सरप्राइज देते हुए दोनों ने मंच पर धूम मचा दी। स्टेज पर आते ही उन्होंने अपने पॉपुलर गाने ‘डू यू वाना पार्टनर‘ का हुक स्टेप किया और अपनी इस हिट फिल्म के ‘इतनी खुशी‘ जैसे कुछ लोकप्रिय डायलॉग्स बोले। जहां इन दोनों को साथ देखकर सभी बेहद उत्साहित नजर आए, वहीं सलमान खान ने ‘सनेड़ो‘ और ‘ढोली तारो ढोल बाजे‘ जैसे गानों पर भूमि त्रिवेदी की प्रस्तुति के दौरान सभी को आश्चर्यचकित करते हुए मंच पर जमकर डांस किया।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान, गोविंदा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इंडियन प्रो म्यूजिक लीग की मेगा ट्रॉफी के लिए छह टीमें आपस में मुकाबला करेंगी, जिन्हें श्रद्धा कपूर, गोविंदा, राजकुमार राव, रितेश देशमुख एवं जेनेलिया और बॉबी देओल जैसे बॉलीवुड के दिग्गज सितारे और क्रिकेटर सुरेश रैना सपोर्ट करेंगे। ये टीमें देश के अलग-अलग क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करेंगी, जिनकी कप्तानी करने के लिए असीस कौर, मीका सिंह, आकृति कक्कड़, शान, नेहा भसीन, साजिद वाजिद, शिल्पा राव, कैलाश खेर, भूमि त्रिवेदी, जावेद अली, पायल देव और अंकित तिवारी को चुना गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।