{"_id":"5b0e2f174f1c1bf36e8b5416","slug":"salman-khan-and-jacqueline-fernandez-hug-a-kid-forcefully-watch-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्टेज शो पर जैकलीन और सलमान ने बच्चे के साथ किया कुछ ऐसा, लोग बोले- 'आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
स्टेज शो पर जैकलीन और सलमान ने बच्चे के साथ किया कुछ ऐसा, लोग बोले- 'आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी'
Wed, 30 May 2018 10:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 30 May 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रेस 3' के प्रमोशन में बिजी हैं । हाल ही में सलमान, जैकलीन और अनिल कपूर एक रियलिटी डांस शो में पहुंचे थे । यहां सलमान और जैकलीन ने बच्चे के साथ कुछ ऐसा कर दिया जिससे लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया ।
2 of 5
सलमान खान
दरअसल, शो में एक बच्चे से जैकलीन ने कहा कि वो उन्हें हग करना चाहती हैं । लेकिन मासूम बच्चे ने जैकलीन को हग करने से मना कर दिया । इसके बाद माधुरी दीक्षित, सलमान, अनिल कपूर और जैकलीन सभी हंसने लगे ।
3 of 5
सलमान खान
सलमान ने बच्चे से पूछा कि क्यों हग नहीं करना चाहते । तो बच्चे ने कहा, 'ऐसे ही मन नहीं है ।' इसके बाद सलमान ने बच्चे को मजाक में डांटते हुए कहा, 'अच्छा, मन नहीं है । अबे उधर ही रुक ।' इसके बाद सलमान जैकलीन को लेकर स्टेज पर जाते हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जैकलीन
इसके बाद वो बच्चे को पीछे से पकड़ लेते हैं । फिर जैकलीन बच्चे को गले लगा लेती हैं । जैकलीन ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है । कुछ को वीडियो पसंद आया । लेकिन कुछ ने सलमान और जैकलीन की क्लास लगा दी ।
विज्ञापन
5 of 5
जैकलीन फर्नांडिस
एक यूजर ने लिखा, 'अगर बच्चा हग नहीं करना चाहता था तो सल्लू को उसकी भावना और इच्छा का सम्मान करना चाहिए था ।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'जैकी हमें तुमसे ऐसी उम्मीद नहीं थी ।' लोगों को सलमान और जैकलीन का बच्चे के साथ ऐसा व्यवहार अच्छा नहीं लगा ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।