फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: मुदस्सर खान के वेडिंग रिसेप्शन में सादगी भरे अंदाज में शामिल हुए सलमान खान, वीडियो हुआ वायरल

Sun, 03 Dec 2023 03:46 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 03 Dec 2023 03:46 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Attended Wedding Reception of Mudassar Khan with Casual Attire Video Went Viral
मुदस्सर खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पड़े सितारों में से एक हैं। करोड़ों की संख्या में लोग उन्हें फॉलो करते हैं। हालांकि, अभिनेता अपने सादगी की वजह से काफी मशहूर हैं। हाल ही में सलमान ने कोरियोग्राफर मुदस्सर खान के रिसेप्शन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मुदस्सर ने समारोह से एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें अभिनेता उन्हें गले लगाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।


Dunki: 'निकले थे कभी हम घर से' सुनकर भावुक हुए शाहरुख खान, बताया- 'गाना सुनने के बाद आई माता-पिता की याद'

Salman Khan Attended Wedding Reception of Mudassar Khan with Casual Attire Video Went Viral
मुदस्सर खान, रिया किशनचंदानी - फोटो : सोशल मीडिया

शादी में पहुंचे सलमान काली शर्ट और डेनिम पैंट में नजर आए। मुदस्सर ने भी इस उपस्थिति के लिए अभिनेता का आभार  जताया है। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, "वह पल जो हमेशा मेरे दिल में रहेगा... धन्यवाद सर।" अभिनेता की सादगी की उनके फैंस भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

Salman Khan Attended Wedding Reception of Mudassar Khan with Casual Attire Video Went Viral
सलमान खान - फोटो : social media

बता दें कि मुदस्सर ने सलमान के साथ 'दबंग', 'बॉडीगार्ड' और 'रेडी' जैसी फिल्मों में काम किया है। मुदस्सर ने हाल ही में रिया किशनचंदानी के साथ शादी की है। नवविवाहित जोड़े मुदस्सर और रिया ने रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर समारोह की झलकियां साझा कीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Attended Wedding Reception of Mudassar Khan with Casual Attire Video Went Viral
मुदस्सर खान, रिया किशनचंदानी - फोटो : सोशल मीडिया

मुदस्सर ने अपना आभार व्यक्त करते हुए लिखा, "अल्हम्दुलिल्लाह, दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की रिया किशनचंदानी से शादी। हमारे सभी दोस्तों और प्रियजनों के समर्थन और प्यार के लिए हम दोनों के परिवारों की ओर से धन्यवाद। दुआ में याद रखना।” 

View this post on Instagram

A post shared by Mudassar Khan (@beingmudassarkhan)

विज्ञापन
Salman Khan Attended Wedding Reception of Mudassar Khan with Casual Attire Video Went Viral
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान की बात करें तो वे हाल ही में 'टाइगर 3' में नजर आए थे। फिल्म को दिवाली के दिन रिलीज किया गया था। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं की है। यह फिल्म अब तक 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने में असफल साबित हुई है। फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। मीडिया रिपोर्ट्स  के मुताबिक सलमान की अगली स्पाई यूनिवर्स की फिल्म टाइगर वर्सेस पठान को भी कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। यह फिल्म 2024 में शुरू होने वाली है।
The Boys Season 4 Teaser: एमी नामांकित वेब सीरीज द बॉयज के चौथे सीजन का टीजर रिलीज, फैंस का उत्साह बढ़ा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed