फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यार की शादी में पहुंचे सलमान खान, बॉडी गार्ड्स ने पलभर के लिए भी नहीं छोड़ा अकेला

Sun, 11 Mar 2018 03:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Mar 2018 03:29 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Attends Friend Shweta Kaushik And Bob Sandvagene Wedding In Mumbai
Salman Khan - फोटो : Instagram

सलमान खान भले ही बॉलीवुड के सुपरस्टार हों। भले ही उनकी झोली में फिल्मों, टीवी शोज और विज्ञापनों की भरमार हो। पर इसका मतलब यह कतई नहीं है कि उनके पास यार-दोस्तों के लिए वक्त नहीं है। हाल ही में 'टाइगर' सलमान खान मुंबई में अपनी एक दोस्त की शादी में मौज-मस्ती करते देखे गए। 

Salman Khan Attends Friend Shweta Kaushik And Bob Sandvagene Wedding In Mumbai
Salman Khan - फोटो : Instagram

सलमान खान यहां अपनी दोस्त श्वेता कौशिक और विनय वेंकटेश की शादी में शामिल हुए। बता दें कि विनय 'भयानक मौत' नामक बैंड के सदस्य विज्ज वेंकटेश के बेटे हैं। काले रंग की ब्लेजर और जींस में सलमान खान इतने चार्मिंग और हैंडसम लग रहे थे कि वहां मौजूद मेहमानों की नजरें उन पर ही टिकी रहीं।

Salman Khan Attends Friend Shweta Kaushik And Bob Sandvagene Wedding In Mumbai
Salman Khan - फोटो : Instagram

इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हुई हैं। सलमान खान ने ना सिर्फ दूल्हा और दुल्हन संग बल्कि कुछ मेहमानों के साथ भी तस्वीरें खिंचवाईं। जितनी देर सलमान खान वहां रहे, उनके चेहरे पर स्माइल बनी रही। हालांकि, इस शादी की जो भी तस्वीर सोशल मीडिया पर आई, सलमान खान अपने बॉडी गार्ड्स से घिरे नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Attends Friend Shweta Kaushik And Bob Sandvagene Wedding In Mumbai
Salman Khan - फोटो : Instagram

बता दें कि सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'रेस-3' के प्रोडक्शन में बिजी हैं। अगले महीने अबु धाबी में फिल्म की शूटिंग की जाएगी। फिर वह अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'भारत' को लेकर व्यस्त हो जाएंगे। इन सबके अलावा उनके पास फिल्म 'किक-2' और 'दबंग-3' के भी ऑफर्स हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed