{"_id":"5cb74cc4bdec222aaf37da06","slug":"salman-khan-bharat-poster-was-liked-by-hollywood-actress-paris-hilton","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान के इस लुक की फैन हुई ये हॉलीवुड एक्ट्रेस, फोटो पर किया कमेंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान के इस लुक की फैन हुई ये हॉलीवुड एक्ट्रेस, फोटो पर किया कमेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Wed, 17 Apr 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के 'दबंग खान' यानी सलमान खान इस ईद पर अपने फैन्स के लिए फिल्म 'भारत' का तोहफा पेश करने जा रहे हैं। फिल्म में सलमान के कई रुप हैं जो समय-समय पर बतौर पोस्टर शेयर किए गए हैं। सलमान के फैन्स को उनके ये अलग-अलग लुक बेहद पसंद आ रहे हैं। सलमान की इस फिल्म के पोस्टर की बात करे तो वह कभी बूढे़ तो कभी जवान के लुक में दिख रहे हैं।
2 of 5
बॉलीवुड
- फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर आने के बाद सलमान की फिल्म के पोस्टर खूब वायरल हो रहे हैं। इस कड़ी में हॉलीवुड अभिनेत्री और फैशन दीवा पेरिस हिल्टन ने भी सलमान के रेट्रो लुक वाले पोस्टर को बेहद पसंद किया है। दरअसल, सलमान ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया है जिस पर पेरिस का कमेंट आया है। उन्होंने एक सिंबल शेयर कर कमेंट किया है।
3 of 5
salman khan
- फोटो : instagram
इस पोस्टर में सलमान का लुक 1990 के दशक की याद दिला रहा है। पोस्टर शेयर करते हुए सलमान ने लिखा था, 'जवानी हमारी जानेमन थी! 'भारत' की जवानी' वह पोस्टर में एक सर्कस कलाकार के कपड़े में नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने स्टाइलिस्ट चश्मा भी पहना हुआ है। बता दें कि 'भारत' साउथ कोरियन फिल्म 'ओड टू माई फादर' का हिन्दी रीमेक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान. भारत
- फोटो : self
फिल्म 'ओड टू माई फादर' में 1950 से लेकर 2014 तक के समय को एक आम नागरिक के नजरिए से बड़े परदे पर पेश किया गया था। फिल्म 'भारत' में भी अली अब्बास जफर कुछ ऐसा ही पेश करने वाले हैं। जिसमें सलमान खान के किरदार के जरिए आजादी के बाद से लेकर अब तक का समय फिल्म में दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान. भारत
- फोटो : self
फिल्म में सलमान खान के अपोजिट एक बार फिर कटरीना कैफ होंगी। बाकी के कलाकारों में अभिनेत्री दिशा पाटनी, तब्बू, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म इस साल 5 जून को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।