27 दिसंबर यानी आज सलमान खान का जन्मदिन है। हर साल इस मौके पर फैंस की भारी भीड़ उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर जुटती है। इस बार सलमान अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। लेकिन इस बीच उन्होंने एक बड़ा कदम उठाया है जिससे उनके चाहने वालों को बड़ा झटका लग सकता है। सलमान ने अपने घर के बाहर एक नोटिस चिपका दिया है।
सलमान खान का जन्मदिन और दिल्ली हाईकोर्ट ने करण जौहर को भेजा नोटिस, पांच खबरें
रक्तचाप संबंधी (High Blood Pressure) समस्याओं के कारण अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाए गए अभिनेता रजनीकांत की सेहत में सुधार आ रहा है। अस्पताल की ओर से शनिवार को यह जानकारी दी गई। एक विज्ञप्ति में अस्पताल की ओर से कहा गया कि उनका रक्तचाप हालांकि अब भी बढ़ा हुआ है लेकिन शुक्रवार के मुकाबले अधिक नियंत्रण में है।
Rajinikanth: रजनीकांत की सेहत पहले से बेहतर, उच्च रक्तचाप के चलते अस्पताल में हुए थे भर्ती
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक्टर अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अरबाज से तलाक के बाद से मलाइका लगातार अर्जुन के साथ ही समय बिताती नजर आ रही हैं। हालांकि काफी सालों तक दोनों ने अपने रिश्ते पर चुप्पी साध रखी थी। साल 2018 में दोनों ने पहली बार अपने रिलेशनशिप की बात कबूली थी। अर्जुन और मलाइका खुल्लम खुल्ला अपने प्यार का इजहार करते नजर आ जाते हैं। अब हाल ही में इस रिश्ते को लेकर मलाइका ने एक और बड़ा खुलासा किया है।
अर्जुन कपूर के साथ लिव-इन में रहने वाली बात पर मलाइका ने तोड़ी चुप्पी, कहा- क्वारंटीन में साथ थे
टीवी जगत की मशहूर अदाकारा अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। टीवी से फिल्मों की हीरोइन बनने वाली अंकिता की तस्वीरें फैंस काफी पसंद करते हैं। हालांकि इन दिनों अंकिता अपनी एक तस्वीर को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं।दरअसल अंकिता ने हाल ही में अपने गोवा वेकेशन को याद करते हुए अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें वो ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ रोमांटिक पोज देतीं नजर आ रही हैं। हालांकि फैंस इस तस्वीर के लिए अंकिता को काफी ट्रोल कर रहे हैं।
ब्वॉयफ्रेंड की गोद में बैठी नजर आईं अंकिता लोखंडे, सुशांत के फैंस ने इस वजह से कर दिया ट्रोल
फिल्म निर्माता- निर्देशक करण जौहर की मुश्किलें कम होने की बजाय लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। करण का एक केस खत्म होता नहीं कि दूसरा तुरंत आ जाता है। अब एक बार फिर से करण जौहर को दिल्ली हाईकोर्ट ने समन भेजा है। इस बार करण को उनकी फिल्म 'गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल' के लिए समन भेजा गया है।
फिर कोर्ट-कचहरी के चक्कर में पड़े करण जौहर, अब इस फिल्म के लिए दिल्ली हाईकोर्ट ने भेजा समन
