सब्सक्राइब करें

रिलीज होते ही फैंस पर छाया ‘रेस 3’ का नशा, पहले ही दिन इतनी कमाई कर सकती है सलमान की फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 15 Jun 2018 11:41 AM IST
विज्ञापन
Salman khan bobby deol film race 3 users Review, Rating, Reactions
race 3
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' रिलीज हो गई है। दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज जोरों पर है। 'रेस-3' के ट्रेलर से लेकर फिल्म के गाने फैन्स को काफी पसंद आए है। सलमान खान के लिए ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के लिहाज से बड़ी चुनौती मानी जा रही है।
Trending Videos
Salman khan bobby deol film race 3 users Review, Rating, Reactions
Race 3
रेस 3 फुल-ऑन एक्शन मसाला है और इस हिट फ्रेंचाईजी की खासियत रही है कि फिल्म में ट्विस्ट और टर्न भी होते हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले ही दिन सलमान की यह एक्शन से भरपूर फिल्म रिकॉर्डतोड़ कमाई कर डालेगी। पिछले दिनों फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था तब 24 घंटे में एक करोड़ से अधिक लोगों ने देखा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman khan bobby deol film race 3 users Review, Rating, Reactions
race-3

यूएई से आ रही खबरों की मानें तो फिल्म ने वहां जबरदस्त शुरुआत की है और पहले ही शो से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। सलमान खान के जिन फैंस ने फिल्म को देख लिया है, वो लगातार सोशल मीडिया पर ट्वीट कर रहे हैं और फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। 
 



 

Salman khan bobby deol film race 3 users Review, Rating, Reactions
race 3
यूएई में लोगों पर ‘रेस 3’ का नशा चढ़ चुका है। लोगों को फिल्म में न केवल सलमान खान बल्कि इसके स्टंट्स भी खूब प्रभावित कर रहे हैं। बात करें भारत की तो यहां भी फैंस इस फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

 
विज्ञापन
Salman khan bobby deol film race 3 users Review, Rating, Reactions
salman khan race 3

रेस -3 देशभर में 4300 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है। फिल्म के शो पहले ही हाउसफुल चल रहे हैं। ट्रेड एनालिस्टों और डिस्ट्रीब्यूटर्स के मुताबिक, फिल्म का सुपरहिट होना तय है। फिल्म पहले दिन 30-35 करोड़ रुपये कमा सकती है। वहीं पहले वीकेंड में 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed