ऐसा लग रहा है कि अब बॉलीवुड स्टार्स को ट्रोल से बचने का रास्ता मिल गया है। शनिवार को सोनाक्षी सिन्हा के बाद कई स्टार्स ने ट्विटर छोड़ने का फैसला कर लिया। ताजा जानकारी के मुताबिक सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा और अभिनेता जहीर इकबाल ने भी अब ट्विटर छोड़ने की घोषणा कर दी है।
सलमान के जीजा आयुष शर्मा और जहीर इकबाल ने भी छोड़ा ट्विटर, आखिरी ट्वीट में लिखी ये बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आखिरी ट्वीट का एक स्क्रीन शॉट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, '280 शब्द किसी भी इंसान को परिभाषित करने के लिए कम हैं लेकिन 280 शब्द फेक न्यूज, नफरत और नकारात्मकता फैलाने के लिए काफी हैं। इस मानसिकता के लिए साइन अप नहीं किया था। खुदा हाफिज'
सलमान खान द्वारा निर्मित फिल्म नोटबुक से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता जहीर इकबाल ने भी ट्विटर छोड़ दिया है। उन्होंने भी अपने आखिरी ट्वीट के स्क्रीनशॉट को इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस ट्वीट में लिखा है, 'अलविदा ट्वीटर'।
#GoodVibesOnly... Peace Out ✌🏼
A post shared by Zaheer Iqbal (@iamzahero) on
इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर छोड़ने का ऐलान करते हुए लिखा था, 'अपने मानसिक स्वास्थ्य को बचाने की दिशा में सबसे पहला कदम है खुद को नेगेटिविटी से दूर रखना। ट्विटर इन दिनों कुछ ऐसा ही बन चुका है। इसलिए मैं अपना अकाउंट डिएक्टिवेट कर रही हूं। बाय, पीस आउट।'
Aag lage basti mein... mein apni masti mein! Bye Twitter 👋🏼
A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on
साकिब सलीम ने अपने आखिरी ट्वीट में लिखा, 'जब हम पहली बार मिले थे, तो आप प्यारे थे। भावनाओं को व्यक्त करने, ज्ञान इकट्ठा करने और कई अलग-अलग दृष्टिकोणों को समझने का एक बड़ा मंच था। लेकिन, अब सभी नफरत में खो गए।'
I am Breaking Up with you Twitter pic.twitter.com/ORqG16qsPC
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद मैथिली ठाकुर का बड़ा फैसला, बोलीं- बॉलीवुड फिल्मों के गाने नहीं गाऊंगी