सलमान खान ने रद्द किया पाकिस्तानी आयोजक का शो और गणेश आचार्य पर केस दर्ज, पांच बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस 13 के फिनाले में अब 10 दिन ही बचे हैं। ऐसे में हर कंटेस्टेंट शो जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रहा है। घर के बाहर फैंस भी अपने चहेते स्टार को सपोर्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। आसिम रियाज शो जीतने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। कई बड़े सेलिब्रेटी आसिम का सपोर्ट करते आए हैं। अब इस लिस्ट में WWE रेसलर और जानेमाने सिलेब्रिटी जॉन सीना का नाम भी जुड़ गया है।
Bigg Boss 13: जॉन सीना ने शेयर की आसिम रियाज की फोटो, मच गया तहलका
मशहूर अभिनेता शाहरुख खान की आईपीएल टीम कोलकाता नाइड राइडर्स (केकेआर) के खातों पर प्रवर्तन निदेशालय (एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट) की तरफ से रोक लगाए जाने पर कंपनी ने अपनी सफाई जारी की है। एक आधिकारिक बयान में कंपनी की तरफ से कहा गया है कि ईडी ने उसके खातों पर रोक नहीं लगाई है बल्कि एक निश्चित रकम को बंधक बनाया है।
KKR संचालकों ने ईडी की कार्रवाई पर दी सफाई, खाते सीज नही, सिर्फ रुपये निकालने पर रोक
नागरिकता संसोधन कानून का समर्थन करते ही सुपर स्टार रजनीकांत पर विपक्ष का हमला शुरू हो गया है। अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए रजनीकांत ने बुधवार को कहा कि सीएए से मुसलमानों को कोई खतरा नहीं है। अब इसपर अभिनेता को घेरते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम ने उन्हें भाजपा का तोता बताया है।
सीएए का समर्थन करते ही रजनीकांत पर विपक्ष का तीखा हमला, कांग्रेस के इस नेता ने बताया भाजपा का तोता
मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। महिला डांसर से छेड़छाड़ के आरोप बाद पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इससे पहले गणेश आचार्य पर एक महिला ने जबरन अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप लगाया था। पुलिस उस मामले में पहले ही केस दर्ज कर चुकी है। कुछ ही दिनों में ये उन पर दूसरा मुकदमा दर्ज किया गया है।
गणेश आचार्य की मुश्किलें बढ़ीं, महिला से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस