सब्सक्राइब करें

Salman Khan: सलमान ने दी अनंत अंबानी और राधिका को सालगिरह की बधाई, फैंस ने पूछा- भाईजान आप…?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 13 Jul 2025 12:15 AM IST
सार

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शनिवार देर रात अनंत अंबानी और उनकी पत्नी राधिका को शादी की सालगिरह की बधाई दी। सलमान की इस पोस्ट पर फैंस ने मजेदार रिएक्शन दिए।

विज्ञापन
Salman Khan congratulated Anant Ambani And Radhika On Their Anniversary Fans Funny Reactions
सलमान खान, अनंत अंबानी और राधिका - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

सलमान खान पिछले साल अनंत अंबानी और राधिक मर्चेंट की शादी में शामिल हुए। इस शादी से सलमान खान के कई वीडियो वायरल हुए। हाल ही में एक्टर ने इस जोड़े को शादी की सालगिरह पर बधाई दी। सोशल मीडिया पर दोनों की फोटो साझा कर एक प्यारा सा मैसेज लिखा। सलमान की यह पोस्ट देखकर फैंस और यूजर्स ने भाईजान से वही पुराना सवाल पूछ लिया?  

Salman Khan congratulated Anant Ambani And Radhika On Their Anniversary Fans Funny Reactions
सलमान खान की पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सलमान खान ने की पोस्ट 
सलमान खान ने पोस्ट में लिखा, ‘अनंत और राधिका को शादी की सालगिरह की बहुत बहुत बधाई, खुश रहो, लव यू।’ सलमान की साझा की गई इस पोस्ट पर दो लाख लाइक्स महज एक घंट में ही आ गए। इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन को भी यूजर ने एक ही सवाल से भर दिया? कि भाई जान आप कब शादी कर रहे हो?  

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)


Salman Khan congratulated Anant Ambani And Radhika On Their Anniversary Fans Funny Reactions
सलमान खान की पोस्ट पर यूजर्स के रिएक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन
एक यूजर ने सलमान खान की पोस्ट पर लिखा, ‘भाई जान, अपनी शादी कब कर रहे हो?’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘भाईजान, दूसरों की खुशी में खुश हो लेते हैं।’ एक और यूजर ने कमेंट किया, ‘भाई बिना शादी किए ही, लोगों को शादी की सालगिरह की बधाई दी रहे हैं।’ इसी तरह के कई कमेंट्स यूजर ने सलमान खान की शादी को लेकर किए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan congratulated Anant Ambani And Radhika On Their Anniversary Fans Funny Reactions
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
60 के होने को आए, अब तक कुंवारे सलमान खान 
59 साल के सलमान खान की शादी बॉलीवुड में भी चर्चा का विषय है। अक्सर ही यह सवाल सलमान खान से पूछा जाता है कि कब शादी कर रहे हो? बताते चलें कि सलमान के कुछ अफेयर्स रहे, मगर शादी तक बात नहीं पहुंची है। अपनी शादी के सवाल पर सलमान अक्सर ही मजेदार जवाब भी देते हैं। 
विज्ञापन
Salman Khan congratulated Anant Ambani And Radhika On Their Anniversary Fans Funny Reactions
'बैटल ऑफ गलवां' फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह 'गलवां' नाम की मूवी कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का मोशन पोस्टर भी जारी हुआ। इसमें सलमान खान का चेहरा खून से लथपथ नजर आया। इस पोस्टर को सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था, इसके साथ कैप्शन लिखा था, 'गलवां वैली'।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed