रानू मंडल (Ranu Mondal) सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस आवाज को पहचान तब मिली जब उनके रेलवे स्टेशन वाले वीडियो को एक शख्स ने साझा कर दिया। 'एक प्यार का नगमा है' गाने के बाद अब रानू का 'तेरी मेरी' गाना हर एक की जुबां पर चढ़ा हुआ है। यह वही गाना है जो रानू ने हिमेश की अगली फिल्म के लिए गाया है। रानू मंडल के इसी गाने को लेकर सलमान खान का भी वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के जरिए दावा किया जा रहा है कि सलमान रानू का गाना सुनकर रो पड़े। जानें आखिर क्या है इस वायरल वीडियो का सच?
रानू मंडल का गाना सुनते ही सलमान खान के रोने का वीडियो वायरल, जानिए क्या है खबर का सच?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानू मंडल की आवाज ऐसी है जो किसी को भी मंत्र मुग्ध कर सकती है। इस बीच फेसबुक पर रानू मंडल नाम के एक अकाउंट से वीडियो साझा किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि रानू की आवाज सुनकर सलमान खुद को संभाल नहीं पाए और रोने लगे। करीब 22 मिनट का यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सही में ऐसा हुआ?
इस वायरल वीडियो की शुरुआत में आप देखेंगे कि सलमान के साथ चार और लोग नजर आ रहे हैं। एक फोन मेज पर रखा हुआ है जिसमें गाना बज रहा है। दिलचस्प बात है कि फोन की स्क्रीन पर जो सीन नजर आ रहा है वह सलमान की फिल्म 'रेस 3' से जुड़ा है। वहीं दूसरी ओर वीडियो के बैकग्राउंड में रानू मंडल के 'तेरी मेरी' गाने की आवाज आ रही है। इसके साथ ही वीडियो को एडिट भी किया गया है।
जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ेगा उसमें रानू मंडल के रिकॉर्डिंग वाला वीडियो भी नजर आएगा। इससे साफ नजर आ रहा है कि यह वीडियो असली नहीं है। कुछ दिन पहले रानू मंडल और सलमान खान को लेकर एक और खबर वायरल हुई थी। सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें वायरल हुई थी कि सलमान ने रानू को एक आलीशान घर दिया है जिसकी कीमत 55 लाख बताई जा रही है। यही नहीं उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'दबंग 3' में भी रानू को गाने का मौका दिया है।
यह भी पढ़ें:- पहले गाने के हिट होते ही रानू मंडल को मिला एक और बड़ा ऑफर, रिकॉर्डिंग वीडियो आया सामने
भले ही सोशल मीडिया पर ऐसा कहा जा रहा है लेकिन अभी तक आधिकारिक रूप से इसकी कोई जानकारी नहीं है कि सलमान ने वाकई रानू की मदद की है या नहीं। इस बीच रानू का एक और रिकॉर्डिंग वीडियो सामने आया है। अब रानू ने 'आदत' नाम का गाना रिकॉर्ड किया है। शेयर किए गए वीडियो में हिमेश रेशमिया रानू को गाइड कर रहे हैं हालांकि इसमें रानू गाने की शुरुआत कर रही होती हैं।
A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh) on