{"_id":"5e05dc928ebc3e87cf3e1bef","slug":"salman-khan-denied-to-work-in-farah-khan-and-rohit-shetty-film-satte-pe-satta","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस सुपरस्टार ने भी ठुकराई ‘सत्ते पे सत्ता’ की रीमेक, स्क्रिप्ट से थे नाखुश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस सुपरस्टार ने भी ठुकराई ‘सत्ते पे सत्ता’ की रीमेक, स्क्रिप्ट से थे नाखुश
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Fri, 27 Dec 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Satte Pe Satta
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सन 1982 की सुपरहिट फिल्म ‘सत्ते पे सत्ता’ के रीमेक को करने से अब हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान ने भी मना कर दिया है। हालांकि फिल्म में उनका किरदार बड़े भाई का ही था, लेकिन फिर भी वह इस बात से ज्यादा उत्साहित नहीं दिखे।
2 of 4
Salman Khan
- फोटो : twitter
फिल्म इंडस्ट्री के सूत्रों ने दावा किया है कि फराह खान और रोहित शेट्टी ने इस फिल्म को लेकर सलमान से संपर्क किया था, लेकिन दबंग अभिनेता ने पटकथा को खारिज कर दिया है। एक सूत्र के अनुसार, ‘हां, सलमान को यह ऑफर दिया गया था, लेकिन वह इसके लिए उत्सुक नहीं थे। उनसे कहा गया कि हिंदी सिनेमा में अपनी ‘भाई’ की छवि के कारण वह इस किरदार के लिए बिल्कुल फिट थे, लेकिन इस बात का उनके लिए कोई मतलब नहीं था।’
3 of 4
anushka salman
- फोटो : file photo
सूत्र आगे बताते हैं, ‘इस फिल्म के अभिनेता पहले ऋतिक रोशन थे इसलिए अनुष्का शर्मा इस फिल्म में मुख्य अभिनेत्री का किरदार निभाने के लिए तैयार हो गई थीं। लेकिन सलमान और अनुष्का के रिश्ते फिल्म सुल्तान से ही तनावपूर्ण थे, तो इस फिल्म के लिए जब सलमान को ऑफर दिया गया, तो अनुष्का को फिल्म छोड़नी ही पड़ी। क्योंकि यह तो नामुमकिन ही था कि ये दोनों एकसाथ इस फिल्म में नजर आएं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Rohit Shetty and Satte Pe Satta film poster
- फोटो : file photo
फिल्म निर्माता फराह खान और रोहित शेट्टी एक लंबे समय से इस फिल्म की पटकथा लेकर घूम रहे हैं, लेकिन इस फिल्म के लिए कई अभिनेताओं ने उनका ऑफर ठुकरा दिया है। सबसे पहले इस फिल्म के लिए किंग खान शाहरुख को चुना गया था। फिर बाद में खबर आई कि इस फिल्म को ऋतिक रोशन करेंगे। ऋतिक ने भी इस फिल्म को यह कहकर छोड़ दिया कि फिल्म की पटकथा उनके हिसाब से नहीं है। सलमान, फराह खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ और ‘तीस मार खान’ में एक मेहमान अभिनेता की भूमिकाओं में नजर आ चुके हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि अब इस फिल्म के लिए कौन ‘हां’ बोलता है?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।