फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन पर एक बार फिर मामा बने सलमान खान, ये है अर्पिता-आयुष की बेटी का नाम

Fri, 27 Dec 2019 08:27 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 27 Dec 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan sister Arpita Khan welcome a baby girl on his birthday
सलमान, अर्पिता और आयुष - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई सितारे और उनके फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं जन्मदिन के मौके पर सलमान खान की बहन अर्पिता ने उन्हें बेहद खास तोहफा दिया है। जिसको जानकर भाईजान के फैंस भी खुश हो जाएंगे। जन्मदिन के मौके पर सलमान खान दोबारा मामा बन गए हैं। 

Salman Khan sister Arpita Khan welcome a baby girl on his birthday
Arpita Khan - फोटो : social media

सलमान खान की बहन अर्पिता ने आज बेटी को जन्म दिया है। उन्हें सुबह मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अर्पिता के पति आयुष शर्मा और उनके परिवार वालों ने आधिकारिक बयान देते हुए बताया है कि अर्पिता ने बेटी को जन्म दिया है। उन्होंने कहा, 'ढेर सारी खुशी के साथ, अर्पिता ने एक बेटी को जन्म दिया है। इस खुशी के मौके पर, हम अपने परिवार, दोस्तों और अपने सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद करते हैं। प्रशंसकों को उनके निरंतर प्यार और समर्थन के लिए एक विनम्र धन्यवाद करते हैं। यह सफर आप सभी के बिना पूरा नहीं हो सकता था।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

We’ve been blessed with a beautiful baby girl. Thank you so much for all the love and blessings for Ayat Sharma

A post shared by Aayush Sharma (@aaysharma) on

Salman Khan sister Arpita Khan welcome a baby girl on his birthday
arpita khan - फोटो : social media

इसके साथ ही अर्पिता के पति और अभिनेता आयुष शर्मा ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेटी का नाम साझा किया है। आयुष शर्मा की इंस्टा पोस्ट के अनुसार उनकी बेटी का नाम आयत शर्मा है। गौरतलब है कि अर्पिता अस्पताल में सी-सेक्शन डिलीवरी के जरिए इस बेटी को जन्म दिया और भाईजान के 54वें जन्मदिन को जीवन भर के लिए यादगार बना दिया है। अर्पिता की बात करें तो वो सलमान खान की सहोदर बहन नहीं है, बल्कि सलीम खान की गोद ली हुई बेटी हैं। दिल छू लेने वाली बात ये है कि सलमान का पूरा परिवार उन्हें जान से ज्यादा चाहता है और खासकर सलमान खान के तो वह बेहद करीब हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan sister Arpita Khan welcome a baby girl on his birthday
आयुष-अर्पिता का वेडिंग एलबम - फोटो : सोशल मीडिया

अर्पिता को गोद लेने की कहानी भी दिल छू लेने वाली है। साल 1981 में सलीम खान ने जब हेलन से दूसरी शादी की तो उन्हें कोई संतान नहीं हुई, जिसके बाद दोनों ने सोचा कि क्यों न एक बच्ची को गोद लिया जाए। इस तरह सलमान खान के परिवार में अर्पिता आईं। सलीम खान के बच्चों में सबसे बड़े सलमान खान हैं। उनके बाद अरबाज खान, फिर सोहेल खान और फिर अलविरा अग्निहोत्री और फिर अर्पिता खान शर्मा सबसे छोटी हैं। सलमान का पूरा परिवार फिल्मी बैकग्राउंड से है, लेकिन अर्पिता फिल्मों से काफी दूर हैं। हालांकि वह भविष्य में फिल्म प्रोडक्शन में अपना भाग्य आजमाना चाहती हैं।

विज्ञापन
Salman Khan sister Arpita Khan welcome a baby girl on his birthday
आयुष-अर्पिता का वेडिंग एलबम - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों से दूर अर्पिता ने लंदन कॉलेज ऑफ फैशन से फैशन मार्केटिंग और मैनेजमेंट की डिग्री ली है। इसके बाद वह मुंबई में ही आर्किटेक्ट के तौर पर इंटीरियर डिजाइनिंग फर्म में काम कर चुकी हैं। वह खुद का फैशन ब्रांड भी लॉन्च करना चाहती हैं। अर्पिता की शादी राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले अनिल शर्मा के बेटे आयुष से हुई है। आयुष के पिता हिमाचल प्रदेश के राजनेता रहे हैं। आठ नवंबर 2014 को अर्पिता हैदराबाद के होटल फलकनुमा पैलेस में आयुष के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। साल 2016 के मार्च में अर्पिता ने पहली संतान आहिल को जन्म दिया। आयुष शर्मा बॉलीवुड अभिनेता हैं और साल 2018 में उन्होंने फिल्म लवयात्री से बॉलीवुड में पदार्पण किया है।

पढ़ें: शाहरुख ने इस साल एक भी फिल्म में नहीं किया काम, फिर भी कमा लिए 124 करोड़ रुपये, जानिए कैसे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed