{"_id":"5b8378df42c792463724f19c","slug":"salman-khan-donated-12-crore-in-kerala-chief-minister-distress-relief-fund","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए सलमान खान ने दान की सबसे मोटी रकम, बिग बी और शाहरुख भी रह गए पीछे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए सलमान खान ने दान की सबसे मोटी रकम, बिग बी और शाहरुख भी रह गए पीछे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 27 Aug 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल बाढ़ पीड़तों की मदद के लिए पूरा देश एक जुट हो गया है। हर कोई इस त्रासदी से निपटने के लिए सरकार के रिलीफ फंड में दान दे रहा है। इसके साथ ही लोगों से आगे आकर पीड़ितों की मदद के लिए अपील भी की जा रही है। बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए करोड़ों रुपए दान किए है। वहीं अब ऐसी खबर आ रही है कि सलमान खान ने भी बाढ़ पीड़ितों के लिए दिल खोलकर दान किया है। इस बात की जानकारी सलमान खान के करीबी दोस्त ने सोशल मीडिया पर दी।
Salman Khan
सलमान खान बॉलीवुड में अपनी उदारता के लिए जाने जाते है। वह कई बार लोगों की मदद करते हुए नजर आए हालांकि वह इस बात को हमेशा लोगों से शेयर करने से हिचकिचाते हैं। इस बीच दबंग खान के करीबी दोस्त जावेद जाफरी ने सोशल मीडिया पर सलमान खान के केरल बाढ़ पीड़ितों को दिए गए दान की जानकारी दी है।
salman and Jaaved Jaaferi
जावेद जाफरी ने ट्वीट किया - 'सलमान खान ने केरल बाढ़ पीड़ितों के सीएम रिलीफ फंड में 12 करोड़ रुपए दान किए हैं। यह इंसान सही में कुछ अलग है। कितनों की दुआएं लेकर चल रहा है। भगवान आपको सलामत रखे। आपकी इज्जत करने के साथ ही आपसे बहुत प्यार करता हूं।' बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के दान किए आंकड़ों को देखें तो अब तक सबसे ज्यादा रुपए दान करने वाले स्टार सलमान खान ही हैं।
Heard @BeingSalmanKhan donated ₹12cr for Kerala.. this man is something else. Kitnon ki duaein leke chal rahi hain isey. God Bless you bro. Love and #Respect
— Jaaved Jaaferi (@jaavedjaaferi) August 26, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
shahrukh and amitabh
सलमान खान के अलावा अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, कंगना रनौत, कुणाल कपूर रिलीफ फंड में दान कर चुके हैं। वहीं साउथ स्टार्स की बात करें तो रजनीकांत, राम चरन और अल्लू अर्जुन भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए थे और मोटी रकम देकर बाढ़ पीड़ितों की मदद की है।
विज्ञापन
Kerala Flood
आपको बता दें, केरल में आई भीषण बाढ़ की वजह से 300 लोगों की मौत हो गई है और लाखों लोगों को अपने घर से बेघर होना पड़ा है। बेघर लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं। लगभग एक दशक बाद भारी बारिश की वजह से राज्य में ऐसी बाढ़ आई है। केरल में आई इस त्रासदी से निपटने के लिए राज्य सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार भी काफी सजग है।