फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान की इस फिल्म से फैन्स की हो गई थी ईद खराब, अभिनेता ने खुद किया खुलासा

Sat, 13 Apr 2019 06:24 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sat, 13 Apr 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
salman khan fans are upset over his tubelight films eid
सलमान खान - फोटो : instagram

सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भारत को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म की शूटिंग करने के बाद वह दबंग 3 की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म भारत की बात करे तो वह इस साल ईद के मौके पर परदे पर लगेगी। सलमान के लिए ईद का त्योहार फिल्म के लिए हमेशा बुक रहता है। सलमान हाल में ही अपनी फिल्म का मजाक बनाते भी दिखे थे। 

salman khan fans are upset over his tubelight films eid
बॉलीवुड - फोटो : Twitter

बता दें कि सलमान खान ने ईद पर फिल्म ट्यूबलाइट से अपने फैन्स को मुबारकबाद दी थी। लेकिन फिल्म अभिनेता की करियर की बड़ी फ्लॉप में से एक साबित हुई। ईद जैसे बड़े मौके पर सलमान खान के फैन्स उनकी इस फिल्म से बेहद नाराज हुए और फिल्म पर कई तंज कसे। वहीं, हाल ही में सलमान एक इंटरव्यू में कहा था 'हमने बजरंगी भाईजान बनाई जो कि लोगों को बहुत पसंद आई इसलिए हमारी उम्मीद ट्यूबलाइट से भी थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। 

salman khan fans are upset over his tubelight films eid
Salman Khan Dabangg 3 set picture - फोटो : twitter

सलमान ने आगे कहा ईद पर लोगों को कुछ खुशनुमा फिल्म की उम्मीद थी लेकिन ट्यूबलाइट ने तो सबको रुला ही दिया, लोग का कहना था कि यह क्या फिल्म है, यहां तक भी कहा कि ईद खराब कर दी और वह तनावग्रस्त हो गए।' यह सब बातें बताते वक्त सलमान भी हंस रहे थे। सलमान ने यह भी कहा कि भले ही यह फिल्म थिएटर में ना चली हो लेकिन डिजिटल प्लेटफॉर्म और टीवी पर इसका अच्छा कलेक्शन रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan fans are upset over his tubelight films eid
tubelight

सलमान ने कहा 'बाद में लोग कह रहे थे कि ये फिल्म फ्लॉप कैसे हो गई, मेरी फिल्में 100 करोड़ तो पार कर ही जाती हैं बाकी एक्टर्स की तो वो भी नहीं कर पातीं, इसीलिए मैं भाग्यशाली हूं कि इतनी बड़ी हिट फिल्में भी फ्लॉप मानी जाती है, मैं इस आशीर्वाद के लिए शुक्रगुजार हूं।'

विज्ञापन
salman khan fans are upset over his tubelight films eid
salman khan in tubelight

गौरतलब है कि सलमान इन दिनों फिल्म दबंग 3 की शूटिंग मध्य प्रदेश की कुछ खास जगहों पर कर रहे हैं। फिल्म को कोरियोग्राफर और निर्देशक प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहें। फिल्म में एक बार फिर सोनाक्षी सिन्हा को देखा जाएगाा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed