सलमान खान (Salman Khan) के फैंस की दीवानगी 'भारत' रिलीज होने से पहले चरम पर है। फिल्म रिलीज होने में महज चंद घंटे ही बचे हैं लेकिन भाईजान के साथ-साथ उनके फैंस ने भी फिल्म को सुपरहिट कराने का बीड़ा उठा लिया है। सोशल मीडिया पर सलमान के फैंस के कई पोस्ट सामने आए हैं। किसी ने 'भारत' देखने के लिए पूरा थियेटर बुक करा दिया तो किसी ने अपने हेयरस्टाइल में फिल्म का नाम ही लिखवा लिया। यहां तक की कुछ फैंस ने फ्री ऑटो राइड और मुफ्त खाने का भी एलान कर दिया है।
'भारत' की दीवानगी में हदें पार कर गए सलमान के ये फैंस, मुंबई में खाना और सफर दोनों मुफ्त
सलमान खान (Salman Khan) के इंदौर नाम के फैन क्लब अकाउंट से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि सिनेमाघर में टिकट बुक करने वाले कर्मचारी कई टिकट एक साथ प्रिंट कर रहे हैं। यह वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कैप्शन लिखा है- 'सलमान के फैन ने भारत फिल्म के लिए 235 टिकट बुक कराए हैं।'
Here we go again Salman Fans Club Indore booked 235 tickets of #Bharat FDFS
Bhai ki film dekhne ka maza hamare sath hi hai bhaiya 😀 #3_दिन_मे_भारत #Bharat #BharatThisEid pic.twitter.com/2Hafu8n9JO
सलमान खान फैन क्लब के 'भारत दिस ईद' नाम के अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट की गई है जो वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक शख्स गंजा हो गया है और सिर पर भारत नाम लिखवाया है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा गया है- 'ऐसा क्रेज सिर्फ भाई की फिल्मों के वक्त ही हो सकता है। सबसे बड़ा सुपरस्टार, जय सलमान।' ऐसी ही तस्वीर एक और अकाउंट से पोस्ट की गई है जिसमें सिर पर 'भारत' नाम लिखवाया है।
Aisa craze sirf @BeingSalmanKhan
#2_दिन_मे_भारत #BharatthisEid #BharatWithFamily #FanLove 🤗😇 #Eid #Eid2019 #SalmanKhan's CRAZY #Fan's Made #Bharat #Hairstyle
bhai ki movies ke waqt hi ho sakta hai 🔥 Biggest Superstar 🙏🙏
Jai Salman ....#Bharat#BharatThisEid #BharatWithfamily #SalmanKhan #KatrinaKaif #AliAbbasZafar #Eid2019
#3_दिन_मे_भारत @BadassSalmaniac @SabinaLamba @SonamTillani pic.twitter.com/ELJOOTApue
Check Out 👉 https://t.co/lD3KRZJU6T @aliabbaszafar @atulreellife @BeingSalmanKhan @Bharat_TheFilm pic.twitter.com/e82RS97GIh
इसके साथ ही तनवीर चौधरी नाम के एक शख्स ने 'भारत' फिल्म के टिकट के साथ तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की। साथ ही कैप्शन लिखा- 'टिकट बुक हो गए हैं ईद के लिए तैयार हैं।' वहीं डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने 'भारत' फिल्म देखने जाने वालों के लिए ऑटो राइड फ्री कर दी है।
Tickets booked 😎 all Set for Eid 🔥 #Silchar #BookBharatTicketsNow #BharatThisEid #Bharat #BHARATIn4Days #TICKET #SalmanKhan #AliAbbasZafar #IAmBharat #DishaPatani #KatrinaKaif #Katrina @BeingSalmanKhan @aliabbaszafar @mystery0725 @SalmanKhanCity @salmanuniv pic.twitter.com/eoknXPpa6s
कहा जा रहा है कि इस मुफ्त सेवा का लाभ 'भारत' फिल्म की टिकट दिखाकर उठा सकते हैं। खबरों तो यह भी हैं कि मुंबई में एक रेस्टोंरेट वाले ने 'भारत' फिल्म के नाम पर अपने रेस्टोरेंट का नाम रखा है। साथ ही फिल्म की बुकिंग का टिकट दिखाने पर खाना भी मुफ्त देने की व्यवस्था की। जानकारी के मुताबिक बांद्रा में बने भाईजान होटल ने 'भारत' फिल्म देखने वालों के लिए खाने पर 25 फीसदी की छूट दी है।
कमेंट
कमेंट X