बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'रेस-3' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म को क्रिटिक्स से भले ही अच्छा रिस्पॉन्स न मिल रहा हो लेकिन इसके बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों ने साबित कर दिया है कि सलमान खान की एक झलक पाने के लिए उनके फैन्स कितने बेताब रहते हैं। देशभर में 'रेस 3' तकरीबन 4300 थिएटर्स में रिलीज हुई है और इसने महज दो दिन में ही 67 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म को ऑडियंस से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसका उदाहरण उस वक्त देखने को मिला जब दर्शक हॉल के अंदर सलमान के गानों पर बेकाबू होकर नाचने लगे।
सलमान खान को स्क्रीन पर देखकर बेकाबू हो गए दर्शक, थियेटर में ही कर दिया ये काम, वीडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'रेस 3' के डायरेक्टर रेमो डिसूजा ने हाल ही में सिनेमाहॉल के अंदर का एक वीडियो जारी किया है जिसमें सलमान और जैकलीन के गाने 'हीरिए...' पर दर्शक स्क्रीन के करीब जाकर नाचते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि ऑडियंस सलमान के लिए कितनी क्रेजी रहती है। लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है।
A post shared by Remo Dsouza (@remodsouza) on
ईद के मौके पर रिलीज हुई सलमान की इस फिल्म ने पहले दिन 29.17 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। वहीं शनिवार को फिल्म ने उम्मीद से बेहतर कमाई कर डाली। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, शनिवार को फिल्म ने 38.14 करोड़ रुपये का ताबड़तोड़ कलेक्शन किया है। सलमान की रेस 3 दो दिनों में 67.31 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही है।
#Race3 hits the ball out of the park on Day 2 [Sat]... #Eid festivities give MASSIVE BOOST to its biz... Day 3 [Sun] should score BIG NUMBERS yet again... ₹ 100 cr+ weekend on the cards... Fri 29.17 cr, Sat 38.14 cr. Total: ₹ 67.31 cr. India biz.
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपना स्टारडम साबित कर दिया है। क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स न मिलने के बावजूद ईद पर रिलीज हुई 'रेस 3' पर ब्लॉकबस्टर फिल्म का ठप्पा लग गया है। अब उम्मीद है कि रविवार को फिल्म बेहतरीन कलेक्शन कर तीन दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा जैकलीन फर्नांडिज, अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेजी शाह, साकिब सलीम जैसे बड़े फिल्म स्टार हैं। फिल्म के डायरेक्टर रेमो डिसूजा हैं और इसे सलमान खान की कंपनी और रमेश तौरानी ने प्रोड्यूस किया है।