फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रनौत के साथ काम नहीं करना चाहते सलमान की फिल्म के ये डायरेक्टर, कटरीना के सामने किया खुलासा

Thu, 21 Feb 2019 01:40 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 21 Feb 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
Salman khan film Bharat Director Ali Abbas Zafar Does not Want To Work With Kangana ranaut
कंगना

कंगना रनौत, (Manikarnika)' मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी में अपनी परफॉर्मेंस के अलावा विवाद के कारण भी चर्चा में हैं। हाल ही में कंगना अपनी फिल्म को लेकर बॉलीवुड के दोहरे रवैये पर जमकर बरसी थीं। फिल्म के रिलीज होने के बाद कंगना ने कई लोगों पर ऐसे आरोप लगाए और कहा कि फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियां उनकी फिल्मों को भी प्रमोट नहीं करते हैं।

Salman khan film Bharat Director Ali Abbas Zafar Does not Want To Work With Kangana ranaut
Ali Abbas Zafar

कंगना के इस आरोप के बाद लगता है बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर उनके साथ काम करने से कतराने लगे हैं। हाल ही में टाइगर जिंदा है, 'गुंडे' जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके डायरेक्टर अली अब्बास जफर से पूछा गया कि वह बॉलीवुड की किस एक्ट्रेस के साथ काम नहीं करना चाहते।

Salman khan film Bharat Director Ali Abbas Zafar Does not Want To Work With Kangana ranaut

इस पर अली ने कहा- कंगना रनौत। अली ने ये बात जी कैफे के 'स्टारी नाइट्स 2. ओह' के दौरान कहीं। इसके बाद जैसे ही होस्ट कोमल नहाटा ने उनसे इसकी वजह पूछी तो कटरीना उनके बचाव में कूद पड़ीं और कहा कि अगला सवाल पूछते हैं। इस पर सभी हंस पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman khan film Bharat Director Ali Abbas Zafar Does not Want To Work With Kangana ranaut
bharat film shooting - फोटो : twitter

अब देखना ये है कि कंगना का इस पर क्या जवाब आता है। बात करें अली अब्बास की तो वह इन दिनों सलमान खान के साथ भारत की शूटिंग में बिजी है। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जिस वजह से 'भारत' में आप सलमान और कटरीना के 18 साल से लेकर 60 साल तक के लुक को देखेंगे। 'भारत' कोरियाई फिल्म 'ओड टू माय फादर' का रीमेक है। दक्षिण कोरियाई फिल्म ओड टू माय फादर साल 2014 में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
Salman khan film Bharat Director Ali Abbas Zafar Does not Want To Work With Kangana ranaut
कनिका ढिल्लन, कंगना
वहीं कंगना रनौत के पास 'पंगा' और 'मेंटल है क्या' जैसी फिल्में हैं। 'मेंटल है क्या' में राजकुमार राव कंगना के अपोजिट नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के जरिए राजकुमार राव और कंगना रनौत की जोड़ी दूसरी बार एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed