फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: घर के बाहर फायरिंग मामले की जांच क्राइम ब्रांच करेगी; सीएम एकनाथ शिंदे ने सलमान से फोन पर की बात

Sun, 14 Apr 2024 12:51 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 14 Apr 2024 12:51 PM IST
सार

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के मुंबई स्थित आवास के बाहर आज रविवार सुबह 5 बजे दो अज्ञात हमलावर ने हवा में कई राउंड फायरिंग की और घटनास्थल से भाग गया। मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुंबई की बांद्रा पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। देर शाम आई खबरों के मुताबिक मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई। एक अन्य खबर के मुताबिक एक हमलावर का लिंक हरियाणा के गुरुग्राम से होने की संभावना है।

विज्ञापन
Salman Khan Firing: Mumbai Police Registered Case Maharashtra CM Eknath Shinde Talk To Superdtar on Phone
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के मुंबई स्थित आवास के बाहर आज रविवार सुबह 5 बजे दो अज्ञात हमलावर ने हवा में कई राउंड फायरिंग की और घटनास्थल से भाग गया। मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुंबई की बांद्रा पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी और आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाईं। सुपरस्टार के घर के बाहर फायरिंग मामले में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने सलमान खान से फोन पर की बात की। देर शाम गोलीबारी करने वाले संदिग्ध आरोपियों की तस्वीरें भी सामने आईं।



हमलावरों में एक शख्स का लिंक गुरुग्राम से होने का संदेह
देर शाम आई रिपोर्ट के मुताबिक पूरे मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मामले की जांच मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई। एक अन्य खबर के मुताबिक सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी करने वाले एक आरोपी के गुरुग्राम से होने का संदेह जाहिर किया जा रहा है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर भी जारी की है। जांच क्राइम ब्रांच को सौंपे जाने से पहले बांद्रा पुलिस के अधिकारी ने बताया, भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और शस्त्र अधिनियम के तहत 'अज्ञात व्यक्ति' के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Salman Khan Firing: Mumbai Police Registered Case Maharashtra CM Eknath Shinde Talk To Superdtar on Phone
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी किए जाने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अभिनेता ने फोन पर बात की है। मामले में सीएम शिंदे ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से भी बात की है। उन्होंने सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाने को कहा है। इस वक्त सुपरस्टार के घर के बाहर भारी पुलिसबल और फोरेंसिक टीम मौजूद है। पुलिस गंभीरता के साथ मामले की जांच कर रही है।

Salman Khan Firing: Mumbai Police Registered Case Maharashtra CM Eknath Shinde Talk To Superdtar on Phone
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

मुंबई की बांद्रा पुलिस ने मामले में अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। मुंबई पुलिस के अधिकारी ने कहा कि जब दोबारा फायरिंग हुई तो सलमान खान अपने घर में मौजूद थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Firing: Mumbai Police Registered Case Maharashtra CM Eknath Shinde Talk To Superdtar on Phone
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

मुंबई की बांद्रा पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने सलमान खान के सुरक्षा गार्ड के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही मुंबई पुलिस को उन अज्ञात लोगों की मोटरसाइकिल मिल गई है, जिन्होंने सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी की थी। फिलहाल फोरेंसिक टीम द्वारा मोटरसाइकिल की जांच की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed