{"_id":"5dd262168ebc3e54c548f67f","slug":"salman-khan-friend-iulia-vantur-fight-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान की खास दोस्त यूलिया को बंदूक दिखा रहा था शख्स, गुस्से में आकर की खूब पिटाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान की खास दोस्त यूलिया को बंदूक दिखा रहा था शख्स, गुस्से में आकर की खूब पिटाई
सलमान खान की दोस्त यूलिया वंतूर जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। यूलिया अक्सर सलमान के साथ किसी न किसी समारोह में दिखाई देती हैं। हाल ही में यूलिया अपने एक वीडियो की वजह से चर्चा में अा गई हैं। इसमें यूलिया को एक शख्स बंदूक दिखा रहा है जिससे वो भड़क जाती हैं और उसकी जमकर पिटाई कर देती हैं ।
2 of 5
Iulia Vantur
दरअसल, इस वीडियो को यूलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है । इस वीडियो को शेयर करते हुए यूलिया ने लिखा, "बुक को उसके कवर से आंकना नहीं चाहिए । यह 2 मिनट का एक बेहतरीन सीन था । इस सीन में, मैं अपनी कार आने का इंताजर कर रही थी ।"
3 of 5
iulia vantur
बता दें, यह वीडियो शूटिंग का एक सीन है । इस वीडियो में यूलिया एक्शन और स्टंट करती नजर आ रही हैं । उनका यह वीडियो देख हर कोई हैरान है । फैंस यूलिया के इस वीडियो पर खूब कमेंट और लाइक कर रहे हैं । साथ ही उनकी फिटनेस की तारीफ भी कर रहे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
iulia vantur
यूलिया एक्ट्रेस के साथ बेहतरीन सिंगर भी हैं। यूलिया की डेब्यू फिल्म का नाम 'राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला' है । कुछ समय पहले इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ था । हालांकि फिल्म की शूटिंग को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है ।
विज्ञापन
5 of 5
Iulia Vantur
पिछले दिनों यूलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी । इसमें वो एक बड़े से टेडी बियर को गले लगाए दिख रही हैं । कई बार सलमान और यूलिया की शादी की खबर भी आई हालांकि ये सिर्फ अफवाह ही निकली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।