फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुस्साए सलमान खान ने फोटोग्राफर से कहा- 'अगर ज्यादा दिक्कत हो रही है तो एक काम कर- मुझे बैन कर दे'

Wed, 25 Sep 2019 07:08 PM IST
अपूर्वा राय बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 25 Sep 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan gets angry at a photographer in Bigg Boss 13 Launch Event
सलमान खान - फोटो : social media

''अगर ज़्यादा दिक्कत हो रही है तो एक काम कर। मुझे बैन कर दे।'' ये बात गुस्साए सलमान खान ने एक मीडिया फोटोग्राफर से कही। बिग बॉस एक ऐसा शो है जिसमें लोगो के रिश्ते बनते भी हैं और बिगड़ते भी हैं। इसी बिग-बॉस की अगली कड़ी यानी बिग-बॉस-13 का सोमवार को मुंबई के अंधेरी मेट्रो यार्ड पर धमाकेदार आगाज किया गया। शो को लॉन्च किया सलमान खान ने।

Salman Khan gets angry at a photographer in Bigg Boss 13 Launch Event
bigg boss 13 - फोटो : social media

इस बार बिग बॉस का लॉन्च इवेंट कार्यक्रम काफ़ी ख़ास रहा क्योंकि इसका आयोजन मेट्रो स्टेशन के पास यार्ड पर किया गया था। इसके साथ ही शो में ऐसे ही कई चीजें हैं जो पहली बार होने जा रही हैं। लॉन्च इवेंट के दौरान सलमान खान ने शो से जुड़ी कई बातें शेयर कीं। हाल ही में शो का एक नया प्रोमो रिलीज किया गया जिसमें सलमान बिग बॉस-13 के 'टि्वस्ट एंड टर्न' के बारे में बता रहे हैं।

Salman Khan gets angry at a photographer in Bigg Boss 13 Launch Event
Bigg Boss 13 house picture - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

जहां चार हफ़्तों में ही प्रतिभागी फिनाले की ओर बढ़ने लगेंगे। इस टि्वस्ट के बारे में बात करते हुए सलमान ट्रेन में सवार हुए नजर आते हैं और फटाफट प्रतियोगिओं की गाड़ी को फाइनल्स में पहुंचाने की बात कर रहे हैं। शो में चार हफ़्तों के बाद ही विजेता की ट्रॉफी के लिए असली जंग शुरू हो जाएगी। इस बार बिग बॉस के बारे में जो एक और बात जो अलग वो ये है कि महाराष्ट्र के लोनावला में बनता था और सारे प्रतियोगी वहीं रहते थे लेकिन इस बार बिग बॉस 13 का सेट मुंबई की फ़िल्म सिटी में बनाया गया है।

ये भी पढ़ें- Bigg Boss के घर में भी रहा इन पांच भोजपुरी स्टार्स का जलवा, तीन आज भाजपा के बड़े नेता हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan gets angry at a photographer in Bigg Boss 13 Launch Event
Bigg Boss 13 house picture - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

इस पर सलमान कहते हैं कि, ''उस सेट पर मुंबई के ट्रैफिक में पहुंचना ही तीन घंटों का एकतरफा सफर है, जिसमें दो बार लोनावला से आया जाया सकता है।'' सलमान ने ये भी कहा कि इस बार जहां बिग बॉस-13 का सेट लगा है वहां खूब स्पिरिट्स भी हैं, यानी 'भूतिया' हरकतें होती रहती हैं। बिग बॉस-13 का प्रीमियर टीवी पर 29 सितंबर, रविवार को रात 9 बजे होगा। सलमान खान शो को होस्ट करेंगे और शो के कंटेस्टेंट के प्रतिभागियों से लोगों को मिलाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed