फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वेणु माधव समेत ये हैं साउथ के पॉपुलर कॉमेडियन, ब्रह्मानंदम की पॉपुलैरिटी तो हीरो से ज्यादा

Wed, 25 Sep 2019 07:08 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 25 Sep 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
Top 5 famous comedian of south films like brahmanandam and Ali
south comedian - फोटो : Self
साउथ फिल्मों के पॉपुलर कॉमेडियन वेणु माधव को तो आप जानते ही होंगे। आज दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर उनका निधन हो गया। वह 39 साल के थे। उन्होंने 150 से ज्यादा तेलुगू और तमिल फिल्मों में अभिनय किया था। 


जिस तरह सिनेमा में एक विलेन हीरोइन को परेशान कर कहानी में नया मोड़ लाता है, उसी तरह कॉमेडियन भी कहानी में अपने किरदार से दर्शकों को हंसाने का काम करता है। बॉलीवुड के कॉमेडियन के बारे में तो आप खूब जानते होंगे आज बात करते हैं साउथ इंडस्ट्री में फेमस कॉमेडियन्स की।
Top 5 famous comedian of south films like brahmanandam and Ali
अली - फोटो : social media
अली
कॉमेडियन अली सिर्फ दक्षिण भारत तक ही सीमित नहीं हैं। उत्तर भारत में हिंदी मूवी चैनल्स पर आने वाली डब फिल्मों की बदौलत वह कई फैंस के चहेते बन चुके हैं। अली का पूरा नाम मोहम्मद अली बाशा है। अली ने तेलुगू, तमिल और हिंदी में 1000 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। वे पवन कल्याण और पुरी जगन्नाथ की फिल्मों में हमेशा देखे जाते हैं। उन्होंने दो फिल्मफेयर पुरस्कार और दो नंदी पुरस्कार जीते हैं।
Top 5 famous comedian of south films like brahmanandam and Ali
Vadivelu - फोटो : social media
वडिवेलू
वडिवेलू साउथ के जाने माने कॉमेडियन हैं। उन्होंने कई तमिल फिल्मों में अभिनय किया है और अपनी अलग तरह की कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 260 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। कॉमेडी का उनका अंदाज निराला है और यकीनन आप कभी बोर नहीं होने वाले।
 

ये भी पढ़ें- पॉपुलर कॉमेडियन वेणु माधव का 39 साल की उम्र में निधन, लिवर और किडनी की समस्या से थे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
Top 5 famous comedian of south films like brahmanandam and Ali
brahmanandam
ब्रह्मानंदम
साउथ इंडस्ट्री में एक कॉमेडियन ऐसा भी है जो वहां के लीड स्टार्स को भी मात देता है। हर दूसरी फिल्म में इस कॉमेडियन की झलक आपको देखने को मिल जाएगी। इस कॉमेडियन का नाम है ब्रह्मानंदम। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में ब्रह्मानंदम ने इतनी ज्यादा हिट कॉमेडी फिल्में दी हैं कि उन्हें वहां का कॉमेडी किंग कहा जाता है। बतौर टीचर अपने करियर की शुरूआत करने वाले कॉमेडी सुपर स्टार ब्रह्मानंदम का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल है। ब्रह्मानंदम ने अपने दो दशकों से भी ज्यादा लंबे करियर में 1000 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन
Top 5 famous comedian of south films like brahmanandam and Ali
Karunaaas - फोटो : social media
करुणास
करुणास, तमिल फिल्मों के पॉपुलर कॉमेडियन हैं। वो तमिल की कई फिल्मों में बतौर लीड एक्टर भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा वो एक अच्छे सिंगर और म्यूजिशियन भी हैं। उनका पूरा नाम करुणानिधि सेथु है। करुणास का स्टाइल भी औरों से काफी जुदा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed