कांकाणी काले हिरण के शिकार मामले की जांच करने वाले वन अधिकारी का हाल बुरा हो गया था। पूछताछ के दौरान सलमान खान ने गुस्से में आकर तत्कालीन सहायक वन संरक्षक ललित बोरा पर कुर्सी फेंककर मार दी थी।
{"_id":"5ac8402b4f1c1bcf618b5d18","slug":"salman-khan-hit-forest-officer-from-chair-blackbuck-poaching-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काला हिरण शिकार: जांच के दौरान सलमान खान ने गुस्से में आकर अफसर पर फेंक दी थी कुर्सी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
काला हिरण शिकार: जांच के दौरान सलमान खान ने गुस्से में आकर अफसर पर फेंक दी थी कुर्सी
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
salman khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
fri dehradun
यह बात देहरादून स्थित डब्ल्यूआईआई के वैज्ञानिकों ने अमर उजाला को बताई है। बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को सलाखों के पीछे भेजने में बेहद अहम भूमिका निभाने वाले वन अधिकारी ललित बोरा ने देहरादून के भारतीय वन्य जीव संस्थान से प्रशिक्षण लिया है।
lalit bora
इस दौरान उनके साथ काम करने वाले अधिकारियों ने बताया कि सलमान खान के हिरण शिकार मामले की जांच सात अक्तूबर 1998 को तत्कालीन सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) ललित बोड़ा को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan
डब्ल्यूआईआई के वैज्ञानिकों के मुताबिक, वर्ष 2001 में ललित बोरा जब देहरादून स्थित डब्ल्यूआईआई पहुंचे तो वह काफी तनावग्रस्त थे। उन्होंने अपने साथियों से इस तनाव की वजह सलमान खान के केस को बताई थी।
विज्ञापन
गोली मारकर काले हिरण का शिकार
- फोटो : File Photo
बोरा ने डब्ल्यूआईआई से 2000 से 2001 के बीच दस माह का ‘पीजी डिप्लोमा इन एडवांस वाइल्डलाइफ मैनेजमेंट’ कोर्स पूरा किया। इसमें उन्होंने वन्य जीवों को बचाने की बारीकियों और उनसे जुड़े तमाम पहलुओं का गहराई से अध्ययन किया।