कोरोना काल में सरकार ने भले ही थोड़ी- बहुत ढील दे दी हो लेकिन अब भी कई फिल्मी सितारे इस महामारी में खुद को बचाए रखने के लिए अपने घरों या फिर खास जगह पर समय बिता रहे हैं। भारत में जब से लॉकडाउन लगा तब से बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान अपने पनवेल वाले फार्म हाउस पर रुके हुए हैं। वह यहां रहकर समय बिता रहे हैं।
अपने फार्म हाउस पर कुछ इस तरह समय बिता रहे हैं सलमान खान, बॉडीगार्ड शेरा ने साझा किया अपने मालिक का खास वीडियो
सलमान खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। उनके बॉडीगार्ड शेरा भी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं और सलमान के साथ खास वीडियोज और तस्वीरें साझा करते रहते हैं। शेरा सलमान खान के साथ हमेशा मौजूद रहते हैं। ऐसे में शेरा ने सलमान खान के पनवेल वाले फार्म हाउस का खास वीडियो बनाया है। इस वीडियो में सलमान खान अपने करीबियों के साथ प्रकृति का आनंद लेते नजर आ रहे हैं।
प्रकृति का आनंद लेते हुए सलमान खान का वीडियो शेरा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में सलमान खान आगे चलते नजर आ रहे हैं जबकि शेरा उनके पीछे-पीछे चल रहे हैं। वहीं इनके चारों ओर खूबसूरत पेड़ और पानी दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को साझा करते हुए शेरा ने सलमान खान के लिए प्यारा कैप्शन भी लिखा है।
Following the Legend........ My Maalik @Beingsalmankhan #Salmankhan #Legend #Sheraa #Beingsheraa
A post shared by Being Sheraa (@beingshera) on
शेरा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'दिग्गज को फॉलो करते हुए, मेरे मालिक।' सोशल मीडिया पर इस वीडियो को साझा करते हुए शेरा ने सलमान खान को भी टैग किया हुआ है। सोशल मीडिया पर सलमान खान और शेरा का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। सलमान खान के फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
इसके अलावा सलमान खान इन दिनों अपने सल्लू नाम की वजह से चर्चा में हैं। उनके बहुत से फैंस उन्हें सल्लू बुलाते हैं। ऐसे में उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें सल्लू नाम किसने दिया। दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह बताते हैं उन्हें सल्लू नाम बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ ने दिया है।
A post shared by Filmygyan Videos (@filmygyanvideos) on
