फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: इन स्टार्स को सलमान खान ने अपनी फिल्म में दिया मौका, लेकिन फिर भी नहीं खुली उनकी किस्मत

Fri, 04 Apr 2025 10:04 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 04 Apr 2025 10:04 PM IST
सार

Salman Khan Movies: सलमान खान की फिल्म सिकंदर ईद के मौके पर रिलीज हुई, लेकिन अफसोस की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। इस एक्शन ड्रामा फिल्म को एआर मुरुगादॉस ने निर्देशित किया और साजिद नाडियाडवाला ने निर्मित किया है। फिल्म में सलमान खान, रश्मिका मंदाना, सत्यराज, काजल अग्रवाल के अलावा वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन भी हैं। सलमान ने अपनी फिल्मों में कई चेहरों को मौका दिया, जानिए क्या खुली उनकी किस्मत...

विज्ञापन
Salman Khan Launched Actors Debut with Flop Movies Sikandar Anjini Dhawan Jai ho Sana Khan
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलमान खान की फिल्म सिकंदर लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही है, यही वजह है कि फिल्म की कमाई दिन-ब-दिन घटती जा रही है। इस फिल्म में अंजिनी का भी अहम रोल है। अंजिनी के अलावा भी सलमान ने कई सितारों को अपनी फिल्मों में मौका दिया, लेकिन अफसोस की बात की वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चली, जिसमें से एक सिकंदर भी है।

 
Salman Khan Launched Actors Debut with Flop Movies Sikandar Anjini Dhawan Jai ho Sana Khan
वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन - फोटो : इंस्टाग्राम: @vrundvn
सिकंदर - अंजिनी धवन
वरुण धवन की भतीजी अंजिनी ने फिल्म 'बिन्नी एंड फैमिली' से डेब्यू किया था, लेकिन उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। हर अभिनेता का सहारा सलमान ही होते हैं। सिकंदर में अंजिनी का भी खास रोल है, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कलेक्शन नहीं कर पा रही है। अभी अंजिनी को और मेहनत करनी बाकी है।  
Salman Khan Launched Actors Debut with Flop Movies Sikandar Anjini Dhawan Jai ho Sana Khan
संतोष शुक्ला - फोटो : इंस्टाग्राम @ssantoshshukla
जय हो - संतोष शुक्ला
संतोष शुक्ल ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे के शो चन्द्रकान्ता से की थी। उन्हें पहचान बिग-बॉस सीजन 6 से मिली। इसके बाद संतोष को सलमान खान की फिल्म 'जय हो' में अभिनय का मौका मिला। इसी के साथ संतोष ने ‘दबंग 3’ में भी काम किया। सलमान की फिल्मों में काम करने के बावजूद भी संतोष का करियर कुछ खास नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Launched Actors Debut with Flop Movies Sikandar Anjini Dhawan Jai ho Sana Khan
सना खान - फोटो : इंस्टाग्राम
जय हो - सना खान
फिल्म 'जय हो' में संतोष शुक्ला के अलावा बिग बॉस फेम सना खान भी नजर आईं। इस फिल्म में सना ने गृह मंत्री की बेटी की किरदार निभाया था। फिल्म में सना के किरदार को कुछ खास पसंद नहीं किया गया।
 
विज्ञापन
Salman Khan Launched Actors Debut with Flop Movies Sikandar Anjini Dhawan Jai ho Sana Khan
किसी का भाई किसी की जान- पलक तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम@palaktiwarii
किसी का भाई किसी की जान- पलक तिवारी
सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चली और इसी फिल्म जैसा ही रहा पलक तिवारी का करियर। हालांकि, पलक अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। वहीं अब वह फिल्म 'द भूतनी' में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें:
Ananya Panday: अनन्या ने अपने रोल दिलरीत गिल की नई तस्वीरें की शेयर, सुहाना के अलावा कई सेलेब्स ने किया कमेंट
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed