{"_id":"5c248d86bdec2256ae0cba00","slug":"salman-khan-love-and-respect-received-from-his-fans","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बर्थडे पर बोले सलमान, स्टारडम से ज्यादा दर्शकों का प्यार और सम्मान मायने रखता है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बर्थडे पर बोले सलमान, स्टारडम से ज्यादा दर्शकों का प्यार और सम्मान मायने रखता है
मनोरंजन डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 27 Dec 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने जन्मदिन के मौके पर कहा कि दर्शकों का प्यार और सम्मान स्टारडम से कहीं अधिक कीमती है। गौरतलब है कि ‘‘टाइगर जिंदा है’’ स्टार आज यानि 27 दिसंबर को 53 साल के हो गए हैं। वह बुधवार को अपने जन्मदिवस समारोह से पहले मीडिया से बात कर रहे थे। अभिनेता ने पनवेल फार्महाउस में परिवार तथा करीबी दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाया।
2 of 4
salman khan
इस मौके पर कैटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा, सुनील ग्रोवर, जैकलीन फर्नांडीज, अनिल कपूर, मौनी रॉय, अमीशा पटेल, सूरज पंचोली, डीनो मोरिया, जिम्मी शेरगिल, महेश मांजरेकर, सतीश कौशिक, बॉबी देओल, अमृता अरोड़ा, निर्देशक संजय लीला भंसाली और अनीस बजमी, प्रोड्यूसर रमेश तौरानी और संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद जैसे सितारे भी मौजूद थे।
3 of 4
salman khan
सलमान ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं खुश हूं कि लोग मुझे इतना प्यार करते हैं। स्टारडम एक हद तक मायने रखता है लेकिन जो चीज मुझे ज्यादा खुशी देती है वह है लोगों का प्यार और सम्मान और यह कि वे मुझ पर बहुत भरोसा करते हैं। यह सब मेरे लिए बहुत मायने रखता है।’’ सुपरस्टार ने कहा कि वह कड़ी मेहनत और अपने प्रशंसकों के लिए अच्छा काम करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
salman khan
आपको बता दें कि सलमान के फार्महाउस पर हर साल बर्थडे पार्टी का आयोजन होता है। इस साल सलमान की केवल एक फिल्म ‘‘रेस3’’ रिलीज हुई जिसकी आलोचकों ने खिल्ली उडाई और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी कोई कमाल नहीं कर पाई। सलमान अली जफर की अगली फिल्म ‘‘भारत’’ में दिखाई देंगे जो 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होनी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।