{"_id":"5ac9b9234f1c1bed618b636b","slug":"salman-khan-meet-his-fans-after-granted-bail-by-jodhpur-court-on-black-buck-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जेल से छूटते ही फैंस को इस अंदाज में मिलते ही बोले सलमान-घर जाकर सो जाइए, मुझे भी सोना है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जेल से छूटते ही फैंस को इस अंदाज में मिलते ही बोले सलमान-घर जाकर सो जाइए, मुझे भी सोना है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीती 7 अप्रैल को जोधपुर कोर्ट ने काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को जमानत दे दी है। इसके बाद वह देर शाम अपने घर पहुंचे। सलमान के घर पर उनके दोस्तों के अलावा फैंस का तांता लगा हुआ था। वहीं सलमान भी अपने फैंस से मिलने के लिए पीछे नहीं हटे। उन्होंने भी बॉलकनी से अपने फैंस का अभिवादन किया।
जैसी ही सलमान की जमानत की खबरें आनी शुरू हुईं, हजारों फैंस मुंबई स्थित उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे। बॉलकनी से थोड़ी देर फैंस के मुखातिब होने के बाद सलमान ने अपने फैंस को सोने का इशारा करते हुए घर जाकर सोने को कहा। इशारा करती हुई सलमान की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।
#SalmanKhan wants his fan to leave now as he is going to sleep now! 😊
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
फैंस के अलावा सलमान के घर पर कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी का भी आना-जाना लगा हुआ था। सलमान जैसे ही अपने घर पहुंचे वैसे ही सोनाक्षी सिन्हा, जैकलीन फर्नांडिस, वरुण धवन, कैटरीना कैफ और मलाईका अरोड़ा सहित कई बॉलीवुड सितारे उनसे मिलने आए। इन सबके अलावा रेस-3 की पूरी स्टार कास्ट भी सलमान से मिलने पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको बता दें कि सलमान खान को 20 साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई है। यह मामला साल 1998 में फिल्म 'हम साथ साथ है' की शूटिंग के दौरान का हैै। कोर्ट द्वारा सजा सुनाने के बाद सलमान खान को दो दिन जोधपुर कोर्ट में ही काटने पड़े थे।