फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वेलेंटाइन डे पर सिंगल युवाओं के लिए सलमान खान लेकर आए हैं यह खास तोहफा

Tue, 11 Feb 2020 12:14 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 11 Feb 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan New Song Swag se Solo is Special Gift For Singles on Valentines Day
सलमान खान - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

सलमान खान लंबे समय से सिंगल चल रहे हैं। पिछले कुछ सालों से सलमान ने अपनी लव लाइफ में किसी को भी एंट्री नहीं दी है। अब वेलेंटाइन वीक में वह अपनी रिलेशनशिप स्टेटस से जुड़ा 'स्वैग से सोलो' गाना लेकर आ गए हैं। इस गाने के जरिए वह युवाओं को सिंगल रहने के फायदे गिना रहे हैं। इस गाने को रेमो डिसूजा ने कोरियोग्राफ किया है तो वहीं संगीत तनिष्क बागची ने दिया है। यह गाना एक तरह का विज्ञापन है जिसे एक पेय पदार्थ कंपनी के लिए शूट किया गया है।

Salman Khan New Song Swag se Solo is Special Gift For Singles on Valentines Day
सलमान खान - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

'स्वैग से सोलो' गाना करीब 1 मिनट 50 सेकेंड का है जिसे टी-सीरीज के यू टयूब चैनल पर लॉन्च किया गया है। गाने की शुरुआत में धांसू स्टाइल में सलमान खान की एंट्री होती है। आते ही वह सबसे पहले पेय पदार्थ पीते हैं और उसके बाद वहां मौजूद लड़कियों के साथ डांस करना शुरू कर देते हैं। पूरे गाने के लिरिक्स ऐसे लिखे गए हैं जिसमें बताया गया है कि सलमान अकेला रहना पसंद करते हैं।

Salman Khan New Song Swag se Solo is Special Gift For Singles on Valentines Day
सलमान खान - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

सलमान की जिंदगी बहुत ही सुकून से चल रही है। वह इसे खत्म नहीं करना चाहते हैं। जिसके चलते लड़कियां तो उनके करीब आने की कोशिश करती हैं लेकिन वह उनसे दूर भागते हैं। इस गाने में कुल मिलाकर सलमान अपने जिंदगी के फलसफे पर डांस कर रहे हैं। इस गाने के जरिए सलमान की सिंगल छवि को विज्ञापन में भुनाने की कोशिश की जा रही है। गाने के अंत में कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा भी नजर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan New Song Swag se Solo is Special Gift For Singles on Valentines Day
सलमान खान - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

इस गाने को लेकर सलमान खान ने कहा, 'स्वैग से सोलो को लेकर मैं बहुत ही खुश हूं। यह गाना मुझसे और इस पीढ़ी से जुड़ा हुआ है जो आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। वे जो हैं, उसमें उन्हें बिल्कुल भी शर्म नहीं है। शूटिंग के दौरान मुझे काफी मजा आया। युवाओं से जुड़े इस गाने का हिस्सा एकल का हिस्सा बनकर मैं काफी उत्साहित हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed