फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान ने किया बड़ा खुलासा, राधे के बाद इस फिल्म में आएंगे नजर, ईद 2021 पर होगी रिलीज

Fri, 10 Jan 2020 04:59 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 10 Jan 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Next Project after radhe is Kabhi Eid Kabhi Diwali to Release on Eid 2021
सलमान खान - फोटो : Social Media

फिल्म दबंग 3 की औसत कामयाबी के बाद सिनेमा के सुल्तान सलमान खान ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है। सलमान इन दिनों प्रभुदेवा के निर्देशन में बन रही फिल्म राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई की शूटिंग में व्यस्त है। शुक्रवार को घोषित हुई सलमान की ये फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी।

Salman Khan Next Project after radhe is Kabhi Eid Kabhi Diwali to Release on Eid 2021
सलमान खान, साजिद नाडियाडवाला - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

सलमान खान की ये नई फिल्म साजिद नाडियाडवाला बनाएंगे। दोनों की पिछली फिल्म 'किक' 2014 की ईद पर रिलीज हुई थी और यह बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने में सफल रही थी। साजिद नाडियाडवाला ने इसी फिल्म के साथ निर्देशन की दुनिया में अपना डेब्यू किया था।

Salman Khan Next Project after radhe is Kabhi Eid Kabhi Diwali to Release on Eid 2021
kick - फोटो : twitter

साजिद नाडियाडवाला जो फिल्म सलमान खान के साथ बनाने जा रहे हैं उसका नाम है, 'कभी ईद कभी दीवाली'। इसके लेखक से निर्देशक बने फरहाद सामजी निर्देशित करेंगे। फिल्म की कहानी साजिद नाडियाडवाला की है। बतौर निर्माता साजिद नाडियाडवाला की पिछली रिलीज 'हाउसफुल 4' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और शानदार कमाई के साथ फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में अपनी जगह बनाई।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Next Project after radhe is Kabhi Eid Kabhi Diwali to Release on Eid 2021
Dabangg 3 - फोटो : Social Media

वहीं 20 दिसंबर 2019 को रिलजी हुई सलमान खान की फिल्म दबंग 3 ने औसत कमाई की थी। इस फिल्म ने रिलीज होने से अब तक कुल 144.24 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म के बाद से ही सलमान से उनके अगले प्रोजेक्ट के बारे में पूछा जा रहा था। जिसकी सलमान ने घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि दबंग 3 में सलमान के साथ अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर और साउथ के सुपरस्टार किच्चा सुदीप भी मुख्य भूमिका में थे।

विज्ञापन
Salman Khan Next Project after radhe is Kabhi Eid Kabhi Diwali to Release on Eid 2021
राधे - फोटो : amar ujala, mumbai

सलमान खान इन दिनों अपने फेमस रियलिटी शो बिग बॉस को होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा सलमान फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' की तैयारियों में भी व्यस्त हैं। फिल्म 'राधे' साल 2009 में आई सलमान की फिल्म 'वांटेड' का सीक्वल है। ये फिल्म साल 2020 में ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed