फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिलीज से पहले ही एक युवती ने देख ली 'भारत', सलमान खान से है बेहद करीबी रिश्ता

Sat, 04 May 2019 11:25 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 04 May 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
Salman khan Niece Alizeh Agnihotri  watched film bharat
Salman Khan - फोटो : social media

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में उनके साथ एक बार फिर से कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं लेकिन रिलीज से पहले ही सलमान के एक फैमिली मेम्बर ने इस फिल्म को देख लिया है।

Salman khan Niece Alizeh Agnihotri  watched film bharat
Alizeh Agnihotri, Salman Khan - फोटो : social media

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सबसे पहले भारत को सलमान खान की भांजी अलिजा अग्निहोत्री देख चुकी हैं और इस बात खुलासा फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने एक इंटरव्यू के दौरान किया।

Salman khan Niece Alizeh Agnihotri  watched film bharat
Ali Abbas Zafar

इंटरव्यू में अली अब्बास जफर ने कहा, 'मेरा मानना है कि जितनी भी फिल्में मैं बनाऊं सबसे पहले उन्हें टीनएज और बच्चों को दिखाया जाना चाहिए। अगर वो फिल्म पसंद करते हैं तो सीनियर जेनरेशन को यह अच्छी लगेगी। इसलिए मैंने अलिजा को यह फिल्म दिखाई है। वो इस फिल्म को देखने वाली पहली दर्शक हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman khan Niece Alizeh Agnihotri  watched film bharat
alizeh agnihotri

बीते दिनों इस बात को लेकर काफी चर्चा हो रही थी कि अलिजा जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। इस सवाल पर अली अब्बास ने कहा कि वो अभी काफी यंग हैं और उन्हें अपनी स्किल्स को और बेहतर करने की जरूरत है।

विज्ञापन
Salman khan Niece Alizeh Agnihotri  watched film bharat
भारत - फोटो : instagram

भारत साउथ कोरियन फिल्म ओड टु माय फादर पर आधारित है। इस फिल्म में सलमान और कटरीना के अलावा सुनील ग्रोवर, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ सहित कई और स्टार्स नजर आएंगे। यह फिल्म ईद के मौके पर 5 जून को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed