फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

18 घंटे में ही सलमान खान की 'रेस 3' के ट्रेलर को देख चुके हैं इतने लोग, ट्रेंडिंग में बने नंबर 1

Wed, 16 May 2018 11:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 16 May 2018 11:44 AM IST
विज्ञापन
Salman khan Race 3 trailer crosses over 6 million views in less than 18 hours
Race 3 - फोटो : screengrab from Race 3 trailer

सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' के ट्रेलर को दर्शकों की तरफ से भरपूर प्यार मिल रहा है। तभी तो रिलीज के बाद से ही ये यू-ट्यूब पर नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा है। 'रेस 3' का ट्रेलर सिर्फ अपने धांसू डायलॉग्स के लिए ही नहीं बल्कि खतरनाक एक्शन सीन्स और जानलेवा स्टंट्स के लिए भी चर्चा में है। 18 घंटे में ही इस ट्रेलर को यूट्यूब पर 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Salman khan Race 3 trailer crosses over 6 million views in less than 18 hours
race 3 - फोटो : screengrab from Race 3 trailer

'टाइगर जिंदा है' में जबरदस्त एक्शन के बाद भाईजान रेस 3 में कमाल का बाइक स्टंट करते हुए दिख रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी धमाकेदार और एक्शन से भरपूर है। सलमान के साथ बॉबी देओल भी फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। यकीन न हो तो एक बार फिर ट्रेलर देख लें।

Salman khan Race 3 trailer crosses over 6 million views in less than 18 hours
race 3 - फोटो : screengrab from Race 3 trailer
सोशल मीडिया पर मंगलवार को सुबह से ही 'रेस 3 ट्रेलर डे' ट्रेंड करता रहा। फिल्म रिलीज होने से पहले फैन्स का ऐसा क्रेज सलमान की फिल्मों के लिए अक्सर देखा गया है लेकिन रेस 3 को फैंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है इस बात का सबूत है ट्रेलर को मिले व्यूज।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman khan Race 3 trailer crosses over 6 million views in less than 18 hours
Race 3 - फोटो : screengrab from Race 3 trailer
ईद के मौके पर रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। बता दें कि फिल्म 'रेस 3' में सुपरस्टार सलमान खान, जैकलिन फर्नांडीस, अनिल कपूर, डेजी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम हैं।
विज्ञापन
Salman khan Race 3 trailer crosses over 6 million views in less than 18 hours
race 3 - फोटो : screengrab from Race 3 trailer

सलमान खान फिल्म्स और रमेश तोरानी द्वारा निर्मित इस फिल्म को टिप्स फिल्म्स के बैनर तहत बनाया जा रहा है। ट्रेलर देखने के बाद यह तय है कि फिल्म 300 करोड़ क्लब में आराम से एंट्री कर लेगी। आखिर हो भी क्यों  न... सलमान की फिल्म के साथ ईद का मौका और एक्शन से भरपूर ये फिल्म दर्शक एक बार देखने तो जरूर जाएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed