फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अर्पिता ने सलमान के सामने खोली थी प्रियंका की सच्चाई, पहली बार बताया उस दिन घर पर क्या हुआ था

Sun, 02 Jun 2019 12:37 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 02 Jun 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
salman khan recall the whole talk with priyanka chopra when she walked out from bharat
salman khan - फोटो : social media
सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा के रिश्ते में उस वक्त खटास आ गई, जब उन्होंने निक जोनस से शादी करने के लिए फिल्म 'भारत' छोड़ दी । प्रियंका ने ऐन वक्त पर फिल्म छोड़ी थी । प्रियंका के जाने के बाद 'भारत' में कटरीना कैफ को कास्ट किया गया । अब सलमान और कटरीना फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं । सलमान प्रमोशन के दौरान प्रियंका का जिक्र करना नहीं भूलते। हाल ही में एक ईवेंट में सलमान ने फिर से प्रियंका पर तंज किया। 
salman khan recall the whole talk with priyanka chopra when she walked out from bharat
salman khan, katrina kaif - फोटो : social media
एक इंटरव्यू में सलमान खान ने वो पूरी बात बताई जो प्रियंका ने उनसे फिल्म छोड़ते वक्त कही थी । प्रियंका ने फिल्म छोड़ने की बात कही तो सलमान ने उनसे कहा कि वो डेट आगे बढ़वा देंगे । तब प्रियंका ने सलमान से कहा, 'नहीं, डेट बढ़ाने की जरूरत नहीं है । क्योंकि शादी की डेट फिक्स नहीं है ।' बाद में अर्पिता ने सलमान को बताया था कि प्रियंका फिल्म नहीं करना चाहती हैं । 
salman khan recall the whole talk with priyanka chopra when she walked out from bharat
सलमान खान और दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम (dishapatani)
सलमान और प्रियंका की घर पर ही मीटिंग हुई थी । उस वक्त अर्पिता भी वहां मौजूद थीं । अर्पिता और प्रियंका अच्छी दोस्त हैं । सलमान खान ने बताया कि वो बार-बार प्रियंका को भरोसा दिला रहे थे कि डेट बढ़ने के बाद उनकी शादी में कोई दिक्कत नहीं होगी । इसके बावजूद प्रियंका प्रोजेक्ट छोड़ने की जिद पकड़े हुए थीं । 
विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan recall the whole talk with priyanka chopra when she walked out from bharat
salman khan - फोटो : social media
सलमान, प्रियंका के साथ हुई पूरी बात को याद करते हुए बताते हैं, 'मैंने उससे पूछा कि क्या बात है । उसने कहा- वो निक है । मैं उससे शादी करने जा रही हूं । मैंने कहा कि अच्छी बात है । करो शादी । उसने कहा- नहीं नहीं । शादी फिल्म की डेट के बीच ही होगी । तो मैंने कह कि क्या तुम अपने कपड़े खुद डिजाइन करोगी । वो तो तुम्हारे डिजाइनर बनाएंगे । तुम्हें बस दो-तीन दिन के लिए वहां मौजूद होने की जरूरत है ।'
विज्ञापन
salman khan recall the whole talk with priyanka chopra when she walked out from bharat
Salman Khan, Priyanka Chopra - फोटो : social media
'प्रियंका ने कहा- नहीं नहीं मुझे डेट कंफर्म नहीं है । मैंने कहा डेट कोई भी हो, हम फिल्म की डेट ऊपर-नीचे कर लेंगे । तब अर्पिता ने मुझे बताया कि प्रियंका फिल्म नहीं करना चाहती है । तब मैंने उससे पूछा कि क्या तुम फिल्म नहीं करना चाहती हो। उसने कहा- ऐसा नहीं है । निक ने मुझे प्रपोज किया है । मैंने कहा कि उसने प्रपोज किया है तो अच्छी बात है । तुम्हें भी करना चाहिए ।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed