सलमान खान की नई पहचान बॉलीवुड में फ्लॉप एक्टरों की नैया के खेवनहार की बन गई है और बीते कुछ वर्षों में उन्होंने अपने स्टारडम के दम पर नए चेहरों को लॉन्च करने की भी कोशिश की। परंतु रिकॉर्ड बताता है कि सलमान की कोशिशों से न तो फ्लॉप एक्टरों का भला हुआ और न उनके द्वारा लॉन्च चेहरे कामयाब रहे। इसीलिए इन दिनों सलमान के बहनोई आयुष शर्मा की डेब्यू फिल्म 'लवरात्रि' का ट्रेलर आने के बाद मीडिया में सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह फिल्म उन्हें हिट बना पाएगी।
{"_id":"5b7059a242c79234d86fbf83","slug":"salman-khan-record-can-make-trouble-for-brother-in-law","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान का रिकॉर्ड बहनोई के लिए बन सकती है मुसीबत, हो चुके हैं अब तक कई करियर बर्बाद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान का रिकॉर्ड बहनोई के लिए बन सकती है मुसीबत, हो चुके हैं अब तक कई करियर बर्बाद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 12 Aug 2018 09:30 PM IST
विज्ञापन
आयुष शर्मा, सलमान खान
- फोटो : File Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Aayush Sharma
बहनोई का मामला होने की वजह से सलमान ने अपनी टीम को कहा है कि प्रचार में कसर बाकी नहीं रहनी चाहिए। कई लोग इसे उनकी घबराहट मान रहे हैं। ट्रेलर को लेकर मीडिया में वैसी चर्चा और तारीफ नहीं हुई जैसी सलमान और उनकी टीम को उम्मीद थी। यही वजह है कि ट्रेलर रिलीज के बाद सलमान की टीम ने खुद ही लोगों द्वारा इसे पसंद किए जाने के पोस्टर मीडिया में छपवा दिए।
aayush sharma and warina hussain
अक्तूबर में रिलीज होने वाली 'लवरात्रि' के ट्रेलर में आप कोई नयापन नहीं पाएंगे। इसमें दिखाया गया कि नवरात्रि के दिनों में विदेशी मूल की एक भारतीय लड़की विदेश से गुजरात आती है। जिसे देख कर गरबा टीचरनुमा हीरो प्यार में पड़ जाता है। नवरात्रि के सीजन में गरबा सिखाने-सीखने के दौरान दोनों का प्यार बढ़ता है और त्यौहार खत्म होने पर लड़की लौट जाती है। हीरो उसे पाने के लिए पीछे-पीछे विदेश जाता है। लड़की का पिता खलनायक की भूमिका में है। जबकि लड़के का पिता उसे प्यार पाने के लिए बढ़ावा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
loveratri
ट्रेलर से साफ है कि यह बासी फार्मूलों वाली फिल्म है। जानकार मान रहे हैं कि ऐसी फार्मूलाबद्ध कहानी के कारण आयुष्मान सलमान से जुड़े नए चेहरों के फ्लॉप होने के रिकॉर्ड को आगे बढ़ा सकते हैं। इस बीच सलमान के करीबी सूत्रों ने कहा है कि वह इस फिल्म में कैमियो रोल नहीं कर रहे। अटकलें थी कि सलमान प्रोड्यूसर हैं और बहनोई हीरो तो वह पर्दे पर झलक दिखा कर फैन्स को सिनेमाघरों में आकर्षित कर सकते हैं। मगर ऐसा नहीं होगा। सलमान को लगता है कि वह फिल्म में दिखे तो लोगों का ध्यान उन पर रहेगा।
विज्ञापन
pooja hegde sooraj pancholi
फिल्म 'हीरो' में जब उन्होंने सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी को लॉन्च किया था तो उसमें गाना गाया था। तब पूरी बातें सलमान के सिंगर बनने पर होने लगीं और सूरज-आथिया से ज्यादा उन्हें पब्लिसिटी मिली। बहनोई के मामले में सलमान गलती नहीं दोहराना चाहते। वैसे सलमान के दोनों भाई अरबाज और सोहेल खान फिल्म में कैमियो रोल निभा रहे हैं। सूत्रों ने इस बात का भी खंडन किया है कि गुजराती बैकग्राउंड पर सलमान का हिट गाना ढोली तारो ढोल बाजे लवरात्रि में इस्तेमाल किया गया है।