फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खतरनाक लुक में सामने आई 'रेस' फैमिली, सलमान के एक पोस्ट ने बता दी फिल्म की पूरी कहानी

Mon, 26 Mar 2018 04:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Mar 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan releases Race 3 first poster on social media
Race 3
बीते कुछ वक्त से 'रेस 3' के एक्टर्स के लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। ऐसे में दर्शकों का एक्साइटमेंट लगातार बढ़ता जा रहा है। इन लुक्स से यह तो साबित हो गया है कि इस बार इन सभी एक्टर्स की रेस में जरूर कुछ अलग देखने को मिलेगा। वहीं अब बॉलीवुड के दबंग खान ने 'रेस 3' की पूरी फैमली का पोस्टर रिलीज कर दिया है जिसमें सभी एक साथ रॉयल लुक में नजर आ रहे हैं।
Salman Khan releases Race 3 first poster on social media
Race 3 poster
सलमान खान ने ट्वीट किया - 'और ये है रेस फैमिली..चलिए रेस की शुरुआत करते हैं।' इस पोस्टर में सलमान के साथ 'रेस 3' की पूरी कास्ट दिखाई दे रही हैं। इन सभी के स्टाइल के अलावा पोस्टर का बैकग्राउंड भी आपको इंप्रेस कर सकता है।
 

 
Salman Khan releases Race 3 first poster on social media
Race 3
पोस्टर में सलमान कुर्सी पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं तो वहीं उनके साथ जैकलीन गोल्डन कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ ही अनिल कपूर और बॉबी देओल के अलावा डेजी और साकिब का लुक भी खतरनाक लग रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan releases Race 3 first poster on social media
Race 3
दिलचस्प बात यह है कि पोस्टर में ऊपर एक टैगलाइन भी दी है। जिससे आप इतना तो जरूर कह सकते हैं कि बाकी सीरीज की तरह ही इसमें भी दुश्मन कही और नहीं बल्कि घर में ही मौजूद है। पोस्टर पर लिखा है - 'आपको दुश्मन की जरूरत नहीं है अगर आपके पास फैमिली है।'
 

 
विज्ञापन
Salman Khan releases Race 3 first poster on social media
Race3
'रेस 3' के पोस्टर को यूजर्स ने काफी पसंद किया है। इससे पहले सोशल मीडिया पर सभी 6 एक्टर्स के एक के बाद एक लुक सामने आए थे। जिसमें सभी के तेवर काफी तीखे लग रहे थे। पोस्टर रिलीज के बाद फैंस का एक्साइटमेंट दोगुना बढ़ गया है और अब वह बेसब्री से ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म इस साल जून में रिलीज होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed