{"_id":"5ce02c57bdec22071212d0f4","slug":"salman-khan-said-katrina-kaif-might-get-national-award-for-bharat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'भारत' में कटरीना के काम से खुश हुए सलमान, बोले-मिलना चाहिए नेशनल अवार्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'भारत' में कटरीना के काम से खुश हुए सलमान, बोले-मिलना चाहिए नेशनल अवार्ड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 19 May 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan and Katrina Kaif
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड की खूबसूरत हीरोइन कटरीना कैफ, दिशा पटानी, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। 'भारत' के प्रमोशन के दौरान सलमान और कटरीना फिल्म से जुड़े कई राज भी खोल रहे हैं।
2 of 5
Salman Khan and Katrina Kaif
- फोटो : twitter
इस बार सलमान ने 'भारत' के प्रमोशन के दौरान कटरीना कैफ को लेकर बड़ी बात बोल दी है। उन्होंने फिल्म के प्रमोशन के दौरान कहा है कि वह इस बार पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि फिल्म 'भारत' के लिए कटरीना कैफ को नेशनल अवार्ड मिलेगा। सलमान खान ने ये बाद कटरीना कैफ से हंसी-मजाक करने के दौरान कही है।
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : सलमान खान
सलमान खान ने 'भारत' फिल्म में कटरीना के काम की तारीफ करते हुए कहा कि 'मैं मजाक नहीं कर रहा हूं कटरीना ने इस फिल्म में बहुत अच्छा काम किया है। इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिल सकता है।' सलमान खान के इस बयान के बाद उनके फैंस और कटरीना कैफ के फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
katrina kaif
- फोटो : file photo
इससे पहले कटरीना कैफ बता चुकी हैं कि प्रियंका चोपड़ा द्वारा फिल्म 'भारत' छोड़ने के बाद उन्हें ये फिल्म कैसे मिली। उन्होंने कहा है कि जब प्रियंका ने भारत छोड़ी तो फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने मुझसे कहा है कि उनकी फिल्म में थोड़ा बदलाव हुआ है इसलिए मैं तुम्हें फिल्म की स्क्रिप्ट भेज रहा हूं पढ़ो और फिर मुझे बताओ। इसके बाद मैंने स्क्रिप्ट को पढ़ा और मुझे वो बहुत पसंद आई। और काम करने के दौरान मुझे कभी भी प्रेशर का एहसास नहीं हुआ।'
विज्ञापन
5 of 5
bharat
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि फिल्म 'भारत' का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। खास बात ये है कि अली अब्बास जफर की कटरीना कैफ और सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' दूसरी फिल्म है। इससे पहले वह इन दोनों को लेकर फिल्म टाइगर जिंदा है बना चुके हैं। दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था। वहीं सलमान खान और कटरीना कैफ के फैंस फिल्म 'भारत' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।