फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: 'मूसेवाला जैसा हाल कर देंगे' धमकी के बाद सलमान की बढ़ाई गई सुरक्षा, घर पहुंची मुंबई पुलिस

Mon, 06 Jun 2022 12:43 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 06 Jun 2022 12:43 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Salim Khan security increased after a threat letter received after Sidhu Moose Wala murder
सलमान खान और सलीम खान - फोटो : Instagram

महाराष्ट्र गृह विभाग ने अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान की सुरक्षा बढ़ा दी है। इस वक्त आला अधिकारी सलमान खान के घर पहुंच चुके हैं। बता दें कि 5 जून को सलमान और सलीम खान को धमकी भरा पत्र भेजा गया था, जिसके बाद अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है। जिसके बाद पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। वहीं अब खबर आ रही है कि जांच के बाद क्राइम ब्रांच की टीम सलमान खान के घर से रवाना हो रही है।




Salman Khan Salim Khan security increased after a threat letter received after Sidhu Moose Wala murder
सलीम खान, सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

क्या था पूरा मामला?
संगीतकार सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। कथित तौर पर, गायक की हत्या लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ी हुई है, जिसके कारण सलमान की जान को भी खतरा बताया गया था। सिद्धू की हत्या के छह दिनों बाद सलीम खान को रविवार की सुबह करीब 8 बजे धमकी भरा नोट मिला। बता दें कि सलीम खान अक्सर इसी वक्त जॉगिंग के लिए बाहर जाते हैं।

Salman Khan Salim Khan security increased after a threat letter received after Sidhu Moose Wala murder
Salim Khan and Salman Khan - फोटो : file photo

खत में लिखा था...
लेखक-फिल्म निर्माता को उसी बेंच पर पत्र रखा मिला, जिसपर वह आमतौर पर टहलने के बाद बैठते हैं। कथित तौर पर उक्त पत्र में सलमान खान का भी मूसेवाला की तरह हाल करने की धमकी दी गई थी। घटना के बाद खान परिवार ने मुंबई पुलिस से संपर्क किया और मामले पर आधिकारिक प्राथमिकी दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Salim Khan security increased after a threat letter received after Sidhu Moose Wala murder
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

पहले भी मिल चुकी है सलमान खान को धमकी
गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई ने 1998 में फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान काले हिरण के शिकार मामले में सलमान खान को धमकी दी थी। इस वक्त लॉरेंस बिश्नोई तिहाड़ जेल में हैं, जहां उनसे सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के संदर्भ में पूछताछ की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed