फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भंसाली के लव ट्राएंगल में सलमान के साथ ये दिग्गज स्टार आ सकता है नजर, पहले भी हो चुका है सामना

Fri, 08 Mar 2019 12:22 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 08 Mar 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Shahrukh Khan may share screen in Sanjay Leela Bhansali upcoming romantic film
Bhansali Shahrukh Salman - फोटो : file photo

बॉलीवुड में इन दिनों सलमान खान (Salman Khan) और संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के एक साथ काम करने की चर्चा बनी हुई है। खबरें यह भी आईं कि सलमान संजय के साथ काम करने के लिए तैयार हो गए हैं। इस बीच इस फिल्म से जुड़ी एक और जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में सलमान खान के साथ एक और स्टार नजर आएगा। यह स्टार कोई और नहीं बल्कि किंग खान (Shahrukh Khan) होंगे। 

Salman Khan Shahrukh Khan may share screen in Sanjay Leela Bhansali upcoming romantic film
shahrukh khan and salman khan - फोटो : file photo

सूत्रों की मानें तो शाहरुख का इस फिल्म में आना लगभग तय माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक शाहरुख का फिल्म में स्पेशल रोल होगा। सलमान और शाहरुख की जोड़ी कई बार बड़ी स्क्रीन पर एक साथ नजर आ चुकी है। यह दोनों कभी एक साथ लीड रोल में नजर आए तो कभी एक दूसरे की फिल्म में केमियो करते दिखे। इन फिल्मों में 'हम तुम्हारे है सनम' के अलावा कई और फिल्में शामिल हैं। साल 2007 में रिलीज हुई 'ट्यूबलाइट' (Tubelight) में शाहरुख खान ने केमियो किया था तो वहीं हाल ही में आई 'जीरो' (Zero) फिल्म में सलमान खान केमियो करते नजर आए। 

Salman Khan Shahrukh Khan may share screen in Sanjay Leela Bhansali upcoming romantic film
Sanjay Leela Bhansali

ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अगर दोनों खान एक साथ संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म में नजर आए तो दर्शकों को यह फिल्म अपनी तरफ खींचने में कामयाब हो सकती है। खबरों की मानें तो संजय लीला भंसाली की फिल्म में लव ट्रायंगल होगा। जो सलमान, शाहरुख और लीड एक्ट्रेस के बीच दिखाया जाएगा। इस फिल्म से जुड़ा अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। खबर है कि फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Shahrukh Khan may share screen in Sanjay Leela Bhansali upcoming romantic film
Janhvi Kapoor Alia Bhatt - फोटो : file photo

एक तरफ सलमान फिल्म 'भारत' (Bharat) को लेकर बिजी हैं तो वहीं दूसरी तरफ फिल्म के लिए एक्ट्रेस फाइनल नहीं हो पाई है। ऐसे में सलमान खान ने भी फिल्म के लिए हीरोइन का नाम सुझाया है। कहा जा रहा है कि सलमान ने कटरीना का नाम संजय के सामने रखा है। वहीं संजय अपनी नई प्रेम कहानी फिल्म के लिए सलमान के सामने जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को उतारने की कोशिश में लगे हैं। एक तरफ संजय का यह भी मानना है कि सलमान के हिसाब से यह दोनों अभिनेत्रियां बहुत छोटी नजर आएंगी।

विज्ञापन
Salman Khan Shahrukh Khan may share screen in Sanjay Leela Bhansali upcoming romantic film
hum dil de chuke sanam - फोटो : file photo
जानकारी के अनुसार फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी होने वाली है। फिल्म जानकारों का तो यहां तक कहना है कि यह फिल्म 2020 के शुरुआती महीनों में बनना शुरू हो जाएगी। भंसाली ने साल 1999 में 'हम दिल दे चुके सनम' बनाई थी, जिसमें सलमान खान (Salman Khan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। सलमान साल 2007 में भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' में भी नजर आए थे। ऐसे में अगर भंसाली की फिल्म की प्लानिंग सही साबित हो जाती है तो सलमान खान और संजय लीला भंसाली करीब 12 साल बाद एक दूसरे के साथ काम करेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed