सब्सक्राइब करें

Salman Khan: जिम में पसीना बहाते नजर आए सलमान खान, शर्टलेस होकर दिखाए डोले-शोले

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 09 Aug 2022 08:51 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan share a shirtless photo on instagram netizens says Ek number picture bhai
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' को लेकर चर्चा में है। इसके अलावा सलमान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फैंस के साथ नई-नई जानकारियां यहां साझा करते नजर आते हैं। एक बार फिर सलमान अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी एक धांसू तस्वीर साझा की है। इसमें वह शर्टलेस अवतार में नजर आ रहे हैं। 

Trending Videos
Salman Khan share a shirtless photo on instagram netizens says Ek number picture bhai
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीर में देखा जा सकता है कि सलमान खान जिम में हैं। वर्कआउट के दौरान तस्वीर में वह अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में सलमान खान के चेहरे के हाव-भाव भी कमाल के हैं। वह तस्वीर में मोटिवेटिड और फोकस्ड नजर आ रहे हैं, मानों उनका ध्यान सिर्फ और सिर्फ अपने किसी लक्ष्य पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan share a shirtless photo on instagram netizens says Ek number picture bhai
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी तस्वीर साझा की है। इसमें उनकी शानदार फिजीक दिखाई दे रही है। इसके साथ सलमान खान ने कैप्शन लिखा है, 'बीइंग स्ट्रॉन्ग'। जाहिर है कि सलमान अपने फैंस को फिट रहने की प्रेरणा देते नजर आ रहे हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

Salman Khan share a shirtless photo on instagram netizens says Ek number picture bhai
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान की इस तस्वीर पर उनके चाहने वालों की दिलचस्प प्रतिक्रिया सामने आ रही है। सेलेब्स से लेकर एक्टर के फैंस तक तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक्ट्रेस अर्चना गौतम ने कमेंट सेक्शन में फायर इमोजी पोस्ट किए हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'एक नंबर पिक्चर सलमान भाई।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सुल्तान'। एक यूजर ने लिखा है, 'बाप ऑफ बॉडी बिल्डिंग, सलमान मेरा भाई।' रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'भाईजान' की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। अपने किरदार के लिए सलमान जमकर जिम में पसीना बहा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed