सिनेमा जगत की बात आते ही सभी के दिमाग में इसके बारे में जानने की उत्सुक्ता जाग जाती है। चका चौंध भरी इस दुनिया से जुड़ी खबरों से हर कोई अपडेट रहना चाहता है। दर्शक न केवल फिल्मों के बारे में ही जानने के लिए उत्सुक रहते हैं, बल्कि अपने पसंदीदा कलाकारों के बारे में भी जानकारी रखना चाहते हैं। फैंस अक्सर जानना चाहते हैं कि आखिर सितारों की जिंदगी में क्या कुछ चल रहा है। सितारे भी अपने फैंस की इच्छा पूरी करते हुए खुद की लाइफ के लम्हों को फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। तो चलिए 10 तस्वीरों में जानते हैं आज आपके पसंदीदा सेलिब्रिटीज ने क्या अपडेट दिया है।
Photos Of The Day: आलिया ने दिखाया अपना बेबी ग्लो और अनन्या का हॉट लुक, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' और प्रेग्नेंसी के कारण सुर्खियां बटोर रही आलिया सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव दिखा रही हैं। अभिनेत्री अपनी फिल्म प्रमोशन के दौरान की तस्वीरों को साथ-साथ और भी फोटोज अपलोड कर रही हैं। आज अभिनेत्री ने अपने बेबीमून की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रहा है।
अनन्या पांडे
अपनी पहली साउथ फिल्म 'लाइगर' के प्रमोशन में बिजी बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे भी रोज अपनी तस्वीरें साझा कर रही हैं। आज अभिनेत्री को मुंबई में फिल्म का प्रमोशन करते स्पॉट किया गया। इसी दौरन अनन्या ने फोटोशूट भी कराया था, जिसमें एक बार फिर उनका बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। इन तस्वीरों में अनन्या पांडे लाइट ग्रीन कलर का कॉर्ड सेट पहने दिखाई दे रही हैं।
मोनालिसा
मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बोल्ड तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है। लेटेस्ट तस्वीरों में अभिनेत्री वाइट कर के डीप नेक क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स पहन रखा है।
अनुष्का सेन
सोशल मीडिया सेंसेशन अनुष्का सेन इन दिनों छुट्टियां मना रही हैं। वह आए दिन वेकेशन से अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। आज भी अभिनेत्री ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह ब्लैक कॉर्ड सेट में वाइट कैप पहने बहुत स्टाइलिश लग रही हैं।