सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rakesh Bedi Meets Kiara Advani Ananya Panday Netizens Said Bachcha Hai Tu Mera watch viral video

राकेश बेदी के साथ कियारा आडवाणी और अनन्या पांडे का वीडियो हुआ वायरल, नेटिजन्स बोले- 'बच्चा है तू मेरा...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Thu, 26 Mar 2026 03:58 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: कियारा आडवाणी और अनन्या पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों अभिनेत्रियो के साथ 'धुरंधर 2' अभिनेता राकेश बेदी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर नेटिजन्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 

Rakesh Bedi Meets Kiara Advani Ananya Panday Netizens Said Bachcha Hai Tu Mera watch viral video
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' की बड़ी सफलता के बाद राकेश बेदी की लोकप्रियता बहुत बढ़ गई है। 71 साल की उम्र में भी वह सोशल मीडिया पर छा हुए हैं। 'धुरंधर 2' में राकेश का डायलॉग 'बच्चा है तू मेरा' काफी वायरल हो रहा है। वहीं अब एक अवॉर्ड फंक्शन का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राकेश बेदी के साथ कियारा आडवाणी और अनन्या पांडे नजर आ रही हैं। 

Trending Videos

वायरल वीडियो
इस वायरल वीडियो में अवॉर्ड के दौरान राकेश बेदी को कियारा आडवाणी और अनन्या पांडे से बात करते देखा जा सकता है। बातचीत के दौरान राकेश अभिनेत्री अनन्या के चेहरे को प्यार से छूते दिख रहे हैं। इस वीडियो पर नेटिजन्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेजिटन्स की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर राकेश के साथ अनन्या और कियारा के इस वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये तो 'बच्चा है तू मेरा' वाला अंकल हैं'', दूसरे ने लिखा, 'सबको अपना बच्चा बता रहे हैं' वहीं कई यूजर्स इस वीडियो पर लाफ्टर इमोजी बना रहे हैं।

धुरंधर 2 का कलेक्शन
'धुरंधर द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। भारत में इसने लगभग 623 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। 

यह भी पढ़ें: Madhoo: 'रोजा' फेम अभिनेत्री मधु ने मनाया 57वां जन्मदिन, बेटी ने लुटाया प्यार; दीं शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed