बॉलीवुड के सुल्तान यानि सलमान खान ने अपनी तथाकथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के नए सॉन्ग का फर्स्ट लुक अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। सलमान खान ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है - ऑल द बेस्ट यूलिया वंतूर और मनीष पॉल तुम्हारे आने वाले सॉन्ग हरजाई #harjai के लिए। आपको बता दें कि टीसीरीज की तरफ से जारी किया गया गाने का फर्स्ट लुक शानदार है।
सलमान खान ने शेयर किया गर्लफ्रेंड के गाने का फर्स्ट लुक, फैंस ने जमकर उड़ाया मजाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं सलमान खान के इस तस्वीर को शेयर करने के बाद जहां उनके कई फैंस बहुत खुश हुए वहीं कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने सोशल मीडिया पर सलमान और यूलिया की फिरकी लेना शुरू कर दिया। तस्वीर पर लोगों के कई तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।
All the best @IuliaVantur and @Manishpaul03 for your upcoming single #harjai. First look is superb #tseries pic.twitter.com/AYsJCfSv7R
फोटो को देखकर एक यूजर ने रिप्लाई में लिखा है - यूलिया को ऐसे ही गाना गाने को दो 'रेस 3' में मत लेना दशर्क थिएटर छोड़ कर भाग जाएंगे। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है - भाई करियर बना रहे हैं यूलिया वंतूर, डेजी से लेकर रेमो तक का।
पढ़ेंः रानी मुखर्जी ने अहमदाबाद में 'हिचकी' लेते हुए उड़ाई पतंग, देखते रह गए लोग
आपको बता दें कि सलमान खान जल्द ही फिल्म 'रेस 3' में नजर आएंगे। वहीं इस तरह की खबरें उड़ती रहीं कि सलमान यूलिया वंतूर के साथ रिलेशनशिप में हैं और उन्हें डेट कर रहे हैं। सलमान खान कई बार अलग-अलग लोकेशन्स पर यूलिया के साथ नजर भी आए हैं।