सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

घोड़े को नहलाती और चारा खिलाती दिखीं जैकलीन, सलमान खान के फार्म हाउस पर ऐसे समय बिता रही हैं अभिनेत्री

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 08 May 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan shared Jacqueline Fernandez short film video form her Quarantine time in his farm house during lockdown
Jacqueline Fernandez, Salman Khan - फोटो : social media

देश में जारी लॉकडाउन की वजह से आम से लेकर खास तक, हर कोई इन दिनों अपने घर में है। बॉलीवुड सितारों ने भी लॉकडाउन में खुद को क्वारंटीन किया हुआ है, ऐसे में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस लॉकडाउन में अपना बेहद खास और शानदार समय बिता रही हैं। जब से देश में लॉकडाउन लगा है तब से जैकलीन फर्नांडीस अपने खास दोस्त और अभिनेता सलमान खान के फार्म हाउस पर हैं। 

Trending Videos
Salman Khan shared Jacqueline Fernandez short film video form her Quarantine time in his farm house during lockdown
Salman Khan and Jacqueline Fernandez - फोटो : twitter

जैकलीन, सलमान खान और उनके परिवार के साथ पनवेल वाले फार्म हाउस पर रुकी हुई हैं। इस दौरान जैकलीन फर्नांडीस पूरे दिन क्या करती रहती हैं इससे जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, लेकिन इस बार खुद सलमान खान ने बताया कि जैकलीन फर्नांडीस उनके फार्म हाउस पर रुककर पूरे दिन क्या करती हैं और कैसे टाइम काट रही हैं। अभिनेता ने यह सब जैकलीन फर्नांडीस का एक वीडियो साझा करके बताया है। हालांकि याद दिला दें कि यही वीडियो जैकलीन ने भी साझा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan shared Jacqueline Fernandez short film video form her Quarantine time in his farm house during lockdown
Jacqueline Fernandez - फोटो : Social Media

'दबंग खान' ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर जैकलीन फर्नांडीस का एक वीडियो साझा किया है। तीन मिनट 48 सेकेंड के इस वीडियो में दिखाया गया है कि जैकलीन फर्नांडीस सलमान खान के फार्म हाउस पर कैसे समय बिता रही हैं। वीडियो में जैकलीन फर्नांडीस की शुरुआत खूबसूरत सुबह के साथ होती है। इसके बाद वह सलमान खान के फार्म हाउस में मौजूद कुत्ते, बैल, घोड़ा, मुर्गा और बकरी के बच्चे के साथ समय बिताती नजर आती है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

@jacquelinef143

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

Salman Khan shared Jacqueline Fernandez short film video form her Quarantine time in his farm house during lockdown
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

इतना ही नहीं वीडियो में दिखता है कि जैकलीन पेड़ पर चढ़ना भी सीख रही हैं। साथ ही घोड़े को नहलाते हुए और उसे चारा खिलाते हुए भी दिखाई दे रही हैं। वीडियो में सलमान खान के फार्म हाउस पर काम कर रहे लोग भी नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि इस पूरे वीडियो को जैकलीन फर्नांडीस ने खुद बनाया है। इस बात की जानकारी सलमान खान ने वीडियो के कैप्शन के जरिए दी है। 

विज्ञापन
Salman Khan shared Jacqueline Fernandez short film video form her Quarantine time in his farm house during lockdown
Jacqueline Fernandez - फोटो : file photo

सलमान खान ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'जैकलीन द्वारा बनाई गई फिल्म'। सोशल मीडिया पर जैकलीन फर्नांडीस का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि सलमान खान के फार्म हाउस पर जैकलीन फर्नांडीस के अलावा उनकी खास दोस्त यूलिया वंतूर सहित अन्य दोस्त भी मौजूद हैं। 

पढ़ें: शूटिंग के नए नियमों पर करणवीर बोहरा ने उठाए सवाल, नेपाल में कोरोना से ठीक पहले पूरी की नई सीरीज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed