फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhaakad Trailer: सलमान खान ने शेयर किया 'धाकड़' का ट्रेलर, कंगना ने दिया ऐसा रिएक्शन

Thu, 12 May 2022 09:51 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 12 May 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan shared the trailer of Kangana ranaut film Dhaakad on social media, wished the entire team very best
सलमान खान-कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रनौत स्टारर धाकड़ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म को सफल बनाने के लिए इसके सितारे जमकर प्रमोशन में जुटे हुए हैं। वहीं, बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने भी फिल्म का सपोर्ट किया है। इस लिस्ट में सुपरस्टार सलमान खान का नाम भी जुड़ गया है। सलमान ने कंगना की अपकमिंग फिल्म को लेकर धाकड़ की टीम को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है। इस ट्रेलर के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'धाकड़ की पूरी टीम को शुभकामनाएं।' 

Salman Khan shared the trailer of Kangana ranaut film Dhaakad on social media, wished the entire team very best
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान के इस पोस्ट पर इस फिल्म एक्ट्रेस कंगना ने भी जवाब देने में देरी नहीं की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर सलमान खान को अपने अंदाज में शुक्रिया कहा है। कंगना ने सलमान की इस पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए लिखा, 'थैंक्यू माय दबंग हीरो। हार्ट ऑफ गोल्ड। मैं फिर कभी नहीं कहूंगी कि मैं इस इंडस्ट्री में अकेली हूं। पूरी धाकड़ टीम की तरफ से धन्यवाद।'

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

Salman Khan shared the trailer of Kangana ranaut film Dhaakad on social media, wished the entire team very best
सलमान खान, कंगना रनौत - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
लोग दे रहे हैं ऐसे रिएक्शन
सलमान खान की इस पोस्ट पर अब दोनों ही सितारों के फैंस के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। लोग कमेंट सेक्शन में जाकर एक्टर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'अरे वाह ये क्या कर दिया सलमान सर ने...दिल खुश कर दिया।' वहीं, एक फैन ने लिखा, 'लव यू भाईजान।' इसके अलावा कई यूजर इस पोस्ट पर प्यार जताते हुए हार्ट इमोजी भी शेयर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan shared the trailer of Kangana ranaut film Dhaakad on social media, wished the entire team very best
फिल्म धाकड़ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जो लोगों को काफी पसंद आया था। ट्रेलर को देखने के बाद दर्शक कंगना के एक्शन अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म में कंगना जबरदस्त एक्शन सीन से लोगों को चौंकाने वाली हैं। यह पहला मौका है जब कंगना इस तरह की किसी फिल्म में काम कर रही है। फिल्म 20 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म में अर्जुन रामपाल निगेटिव रोल में नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म का निर्देशन रजनीश घई ने किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed