फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Cinema VS Bollywood: भाषा विवाद में अब कंगना रणौत की भी हुई एंट्री, बोलीं- महेश बाबू की बात...

Thu, 12 May 2022 08:41 PM IST
Vartika Tolani वर्तिका तोलानी
Updated Thu, 12 May 2022 08:41 PM IST
विज्ञापन
South Cinema VS Bollywood Dhaakad Actress Kangana Ranaut Finally Reacted on Bhasha Vivad
कंगना रणौत और महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म इंडस्ट्री में इस वक्त बॉलीवुड बनाम साउथ सिनेमा विवाद चल रहा है। इसकी शुरुआत किच्चा सुदीप और अजय देवगन से हुई। इसके बाद महेश बाबू ने यह कहकर इस विवाद को बढ़ावा दिया कि बॉलीवुड उन्हें अफोर्ड नहीं कर सकता इसलिए वह हिंदी फिल्मों में काम करके अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहते हैं। वहीं अब भाषा विवाद में कंगना रणौत की एंट्री हो गई है। 

South Cinema VS Bollywood Dhaakad Actress Kangana Ranaut Finally Reacted on Bhasha Vivad
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

महेश बाबू की बात से हूं सहमत
अभिनेत्री ने अपनी आगामी फिल्म 'धाकड़' के दूसरे ट्रेलर लॉन्च के दौरान कहा कि 'यह बात सौ टक्का सही है कि बॉलीवुड महेश बाबू को अफोर्ड नहीं कर सकता। मैं महेश बाबू की बात से पूरी तरह सहमत हूं। हिंदी सिनेमा के ऐसे बहुत सारे निर्देशक हैं, जिन्होंने अपनी फिल्म के लिए महेश बाबू को अप्रोच किया है। लेकिन उन्होंने इन ऑफर्स को ठुकरा दिया।'

South Cinema VS Bollywood Dhaakad Actress Kangana Ranaut Finally Reacted on Bhasha Vivad
कंगना रणौत - फोटो : insta

महेश बाबू की वजह से नंबर वन बना तेलुगू सिनेमा
कंगना रणौत आगे कहती हैं, 'महेश बाबू और उनकी पीढ़ी के कुछ कलाकारों ने मिलकर आज तेलुगू सिनेमा को नंबर वन बना दिया है। उन्होंने अपने काम और अपनी इंडस्ट्री को महत्व दिया। हमें उनसे सीखना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
South Cinema VS Bollywood Dhaakad Actress Kangana Ranaut Finally Reacted on Bhasha Vivad
कंगना रणौत, एक्टर यश, केजीएफ 2 - फोटो : social media-amarujala mumbai

हॉलीवुड से करना होगा मुकाबला 
वहीं जब कंगना से पूछा गया कि बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के बजाय साउथ की फिल्मों के सफल होने के पीछे का कारण क्या हाे सकता है? तब अभिनेत्री ने कहा, 'मैं हमेशा से साउथ फिल्मों की प्रशंसक रही हूं। मुझे लगता है कि हमें (भारतीय सिनेमा) को मिलकर हॉलीवुड की फिल्मों से मुकाबला करना चाहिए। क्योंकि अमेरिकन, जर्मन, इटालियन और फ्रेंच फिल्म इंडस्ट्री ने सबको खत्म कर दिया है, राख बना दिया है। इसलिए हमें इनसे बचना चाहिए, न की आपस में लड़ाई करनी चाहिए। साउथ, मलयालम, पंजाबी आदि रीजनल फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देना चाहिए।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed