फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: साउथ फिल्मों में डेब्यू करेंगे धोनी और प्रकाश झा ने छेड़ा नया विवाद, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Thu, 12 May 2022 08:24 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 12 May 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
MS Dhoni Is All Set To Debut In Tamil Films Hollywood VS Bollywood Prakash Jha Makes Shocking Statement top 10 news from Entertainment world
मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें - फोटो : social media

भारत के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की नॉर्थ ही नहीं साउथ में भी बहुत बढ़िया फैन फॉलोइंग है। 2008 में चेन्नई सुपरकिंग्स की बोली जीतने के साथ ही उन्होंने साउथ के फैंस का दिल भी जीत लिया। क्रिकेट से संन्यास ले चुके धोनी की तमिलनाडु में बहुत फैन फॉलोइंग है और फैंस उन्हें थाला कहकर बुलाते हैं। इसी बीच अब खबर आ रही है कि धोनी तमिल फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री लेने वाले है। 


यहां पढ़ें पूरी खबर
MS Dhoni: क्रिकेट के बाद अब फिल्मों में हाथ आजमाएंगे धोनी, साउथ की जानी मानी अभिनेत्री संग मिलाया हाथ

MS Dhoni Is All Set To Debut In Tamil Films Hollywood VS Bollywood Prakash Jha Makes Shocking Statement top 10 news from Entertainment world
प्रकाश झा - फोटो : सोशल मीडिया

"मुझे भारत में काम करने वाले अभिनेताओं से नफरत थी। उन्हें नहीं पता कि अभिनय क्या होता है।" यह बात वेब सीरीज आश्रम 3 के निर्देशक प्रकाश झा ने कही। दरसअल फिल्म 'गंगाजल', 'अपहरण' और 'आरक्षण' जैसी प्रशंसित फिल्मों का निर्देशन करने वाले प्रकाश झा हाल ही में गोवाफेस्ट 2022 में बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान निर्देशक ने हॉलीवुड बनाम बॉलीवुड विवाद छेड़ते हुए चौंका देने वाला बयान दिया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
Hollywood VS Bollywood: प्रकाश झा ने छेड़ा बॉलीवुड बनाम हॉलीवुड विवाद, कहा- 'भारतीय अभिनेताओं को नहीं पता अभिनय क्या होता है'

MS Dhoni Is All Set To Debut In Tamil Films Hollywood VS Bollywood Prakash Jha Makes Shocking Statement top 10 news from Entertainment world
कृतिका सेंगर, निकितिन धीर - फोटो : insta


'चेन्नई एक्सप्रेस' के 'थंगाबली' यानी निकितिन धीर और 'झांसी की रानी' फेम अभिनेत्री कृतिका सेंगर के घर किलकारी गूंजी है। अभिनेत्री ने आज यानी 12 मई की सुबह एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है। बेटी के जन्म से जुड़ी खबर जब से सामने आई है, कपल को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। लोग उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम के बधाई दे रहे हैं। वहीं, कृतिका और निकितिन की खुशी का ठिकाना नहीं है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
खुशखबरी: ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के ‘थंगाबली’ के घर गूंजी किलकारी, कृतिका सेंगर ने दिया बेटी को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
MS Dhoni Is All Set To Debut In Tamil Films Hollywood VS Bollywood Prakash Jha Makes Shocking Statement top 10 news from Entertainment world
कंगना रणौत और महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म इंडस्ट्री में इस वक्त बॉलीवुड बनाम साउथ सिनेमा विवाद चल रहा है। इसकी शुरुआत किच्चा सुदीप और अजय देवगन से हुई। इसके बाद महेश बाबू ने यह कहकर इस विवाद को बढ़ावा दिया कि बॉलीवुड उन्हें अफोर्ड नहीं कर सकता इसलिए वह हिंदी फिल्मों में काम करके अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहते हैं। वहीं अब भाषा विवाद में कंगना रणौत की एंट्री हो गई है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
South Cinema VS Bollywood: भाषा विवाद में अब कंगना रणौत की भी हुई एंट्री, बोलीं- महेश बाबू की बात...

विज्ञापन
MS Dhoni Is All Set To Debut In Tamil Films Hollywood VS Bollywood Prakash Jha Makes Shocking Statement top 10 news from Entertainment world
तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप - फोटो : Twitter

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू जल्द ही एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। इस फिल्म का नाम 'दोबारा' है। तापसी के फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था। अब फैंस की बेसब्री को कम करते हुए फिल्म के निर्माताओं ने इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Tapsee Pannu New Movie: फैंस का इंतजार हुआ खत्म, इस तारीख को रिलीज होगी तापसी पन्नू की फिल्म 'दोबारा'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed