फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: 'वेदों पर आधारित हैं एवेंजर्स के किरदार', थॉर को लेकर कंगना रणौत ने कही यह बात

Thu, 12 May 2022 08:17 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 12 May 2022 08:17 PM IST
विज्ञापन
kangana ranaut says avengers inspired from our vedas and mahabharata 
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रणौत अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए जानी जाती हैं। इस वजह से उनका कई बार पंगा भी हो चुका है। जिसके चलते अभिनेत्री अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। आजकल कंगना रणौत अपनी आने वाली फिल्म धाकड़ के प्रमोशन में जोर-शोर से जुटी हुई हैं। अब कंगना रणौत ने ऐसाा बयान दिया है, जिसके बाद वह सुर्खियों में बनी हुई हैं। कंगना ने मार्वल स्टूडियोज की सुपरहिट फिल्म एवेंजर्स और अन्य सुपरहीरो वाली फिल्म के लिए ऐसा बयान दिया है जो चर्चा में है। अभिनेत्री ने कहा है कि इन फिल्मों के किरदारों को हमारे वेद से उठाया गया है।

kangana ranaut says avengers inspired from our vedas and mahabharata 
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

कंगना ने थॉर की तुलना हनुमान जी के गदे से कर दी है। दरअसल कंगना से सवाल पूछा गया कि वह इंडियन माइथोलॉजिकल अप्रोच या हॉलीवुड स्टाइल में किसे चुनना पसंद करेंगी। इसके जवाब में अभिनेत्री ने कहा कि- मैं निश्चित रूप से इंडियन माइथोलॉजिकल अप्रोच को ही चुनूंगी, क्योंकि पश्चिम में निभाए जाने वाले किरदार हमारी पौराणिक कहानियों से प्रेरित होते  हैं।

kangana ranaut says avengers inspired from our vedas and mahabharata 
कंगना रणौत - फोटो : insta

कंगना रणौत ने उदाहरण देते हुए कहा- आयरनमैन का कवच महाभारत के कर्ण के कवच से प्रेरित लगता है। थॉर और उसके हथौड़े की तुलना हनुमान जी के गदे से की जा सकती  है। कंगना ने कहा मुझे लगता है कि 'एवेंजर्स' हमारी 'महाभारत' से प्रेरित है। उन्होंने कहा प्रेरणा लेने के लिए सिर्फ हॉलीवुड तक ही क्यों सीमित रहूं, मैं कुछ ओरिजनल करना चाहूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut says avengers inspired from our vedas and mahabharata 
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत की फिल्म धाकड़ 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी हैं। अर्जुन रामपाल विलेन के किरदार में हैं। इस फिल्म को रजनीश घई ने डायरेक्ट किया है। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed